फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Minister Vijayvargiya said – BJP got support even at those booths in Bengal where workers were no

WB Election: बंगाल जीत पर रो पड़े कैलाश विजयवर्गीय, बोले-जहां कार्यकर्ता नहीं मिलते थे, वहां भी मिला प्यार

Mon, 04 May 2026 05:32 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 04 May 2026 05:32 PM IST
सार

बंगाल में भाजपा की जीत पर कैलाश विजयवर्गीय ने इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता के निर्भीक समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से भय के माहौल में होने वाले चुनावों के बीच इस बार मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया, जिससे यह जीत संभव हो सकी।

विज्ञापन
Indore news: Minister Vijayvargiya said – BJP got support even at those booths in Bengal where workers were no
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले विधानसभा चुनाव में बंगाल के प्रभारी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बंगाल में पहले जिन बूथों पर कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए नहीं मिलता था, उन इलाकों में भी भाजपा को जनता ने समर्थन दिया। बंगाल में 30 वर्षों से भय के माहौल के बीच चुनाव होते थे।

विज्ञापन


पहली बार वोटरों ने निर्भीक होकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के लिए कार्यकर्ताओं को काम करना कठिन था। पिछले चुनाव के समय ही 300 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। कई कार्यकर्ताओं के मकान जलाए गए। इसके बावजूद हमने हार नहीं मानी। बंगाल में भाजपा की जीत उन कार्यकर्ताओं को समर्पित है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी को पत्थरों से कूचकर मार डाला, दो साल के बच्चे को जंगल में छोड़कर भागा
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में बलात्कार जैसे झूठे आरोप लगे
विजयवर्गीय ने इस दौरान अपनी पीड़ा भी बताई और कहा कि बंगाल में मुझ पर निशाना बनाया गया। वह असहनीय था। बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, ताकि मेरा मनोबल तोड़ा जा सके। इस कारण छह वर्षों से मैंने मानसिक पीड़ा झेली है। यह बातें कहते हुए उनकी आँखें भी भर आईं और उन्होंने कहा कि ये आँसू मेरी कमजोरी नहीं, अन्याय के खिलाफ मेरी पीड़ा हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने देशभर में विकास किया है। इसका असर बंगाल में भी देखने को मिला है। यह जीत विकास की गति दर्शाती है। भारतीय सेना दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली सेनाओं में शामिल है। विजयवर्गीय ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति भी बंगाल की जीत में काम आई। अब बंगाल भ्रष्टाचार से मुक्त होकर सोनार बांग्ला के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed