फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Minister Tulsi Silawat inspects chemical waste pollution in Sanwer Road industries after media rep

Indore News: खबर का असर... मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल

Tue, 03 Feb 2026 10:00 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 03 Feb 2026 10:00 AM IST
सार

Indore News: अमर उजाला के '...और कितने भागीरथपुरा' अभियान के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सांवेर रोड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उद्योगों द्वारा खेतों और नालों में बहाए जा रहे जहरीले केमिकल युक्त पानी पर संज्ञान लिया। 

विज्ञापन
Indore News Minister Tulsi Silawat inspects chemical waste pollution in Sanwer Road industries after media rep
मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए अभियान (...और कितने भागीरथपुरा) की पहली खबर प्रकाशित होते ही मंत्री तुलसी सिलावट ने एक्शन ले लिया। मंत्री ने सांवेर रोड स्थित क्षेत्रों में उद्योगों द्वारा बहाए जा रहे केमिकल वेस्ट और उससे दूषित होने वाले भूमिगत जल पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी और मौके पर जाकर खुद हालात देखे। मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लापरवाही कर रहे उद्योगों पर नकेल कसने के निर्देश भी दिए। अमर उजाला ने इस विषय पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बताया था कि किस तरह से यह क्षेत्र भी एक और भागीरथपुरा बनने की राह पर है। उद्योगों के केमिकल वेस्ट के कारण यहां पर पानी दूषित हो रहा है और लोग बीमार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
इंदौर में और भी भागीरथपुरा बनने की आहट: उद्योगों के केमिकल वेस्ट से जहरीला हुआ भूजल, घरों तक पहुंचा गंदा पानी
विज्ञापन


नालों में भी बहा रहे केमिकल युक्त दूषित पानी
सांवेर तहसील के ग्राम कुमेड़ी और भानगढ़ क्षेत्र में उद्योगों द्वारा केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी खेतों और खाली जमीन तथा नालों में छोड़ने का मामला संज्ञान में आने पर जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने जिला प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ नाले में मिल रहे दूषित पानी के स्थल का मौका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और जिला एवं निगम प्रशासन को निर्देश दिए कि नाले में केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी छोड़ने वाले उद्योगों को हिदायत देते हुए पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में भी पहुंच रहा काला पानी
मंत्री सिलावट ने बताया कि ग्राम कुमेड़ी और भानगढ़ क्षेत्र में उद्योगों द्वारा केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने का मामला संज्ञान में आने पर मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर निधि वर्मा और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम प्रखर सिंह एवं वरिष्ठ पार्षद राजेन्द्र राठौर से चर्चा की और निर्देश दिए कि केमिकल युक्त बदबूदार काला पानी खेतों और खाली जमीन और नालों में छोड़ने वाले उद्योगों पर जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करे। 

मंत्री बोले- उद्योगों को दंडित करें
साथ ही एक ही स्थान पर पानी जमा न हो तथा जल स्त्रोतों के आसपास पानी भराव न हो, इसकी निकासी के निराकरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के सभी जल भराव वाले स्थानों एवं बोरिंगों के पानी की जांच करें और उनमें क्लोरीन आदि डालें। साथ ही कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर दंडित करें। निरीक्षण के दौरान लकी अवस्थी, राजा ठाकुर, पार्षद संध्या जायसवाल, प्रतिनिधि राधा किशन जायसवाल, मासूम जायसवाल, पार्षद योगेश गेंदर, जोनल ऑफिसर नरेन्द्र कुरील, प्रदुषण विभाग के संजय जैन और  सतीश चौकसे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed