फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news massive signature campaign in support of dogs at palasia on independence day

Indore News: डॉग्स के सपोर्ट में हस्ताक्षर अभियान, पलासिया पर जुटे सैकड़ों लोग

Fri, 15 Aug 2025 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 15 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

Indore News: सुप्रीम कोर्ट के डॉग्स को शेल्टर होम में रखने के आदेश के विरोध में इंदौर के पशुप्रेमियों ने स्वतंत्रता दिवस पर पलासिया में विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया। सैकड़ों लोग, एनिमल लवर्स, पशुचिकित्सक और आम नागरिक शामिल हुए। 

विज्ञापन
indore news massive signature campaign in support of dogs at palasia on independence day
विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अपनी बात रखी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में डॉग्स के सपोर्ट में अभियान तेज होता जा रहा है। गुरुवार को रीगल पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज 15 अगस्त के दिन पलासिया पर सैकड़ों लोग जुटे और उन्होंने डॉग्स के सपोर्ट में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में शहर की कई संस्थाओं ने भाग लिया। एनिमल लवर भावना जादौन ने बताया कि सिर्फ एक संदेश पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। हम सिर्फ डॉग्स ही नहीं बल्कि पूरी प्रकृति के लिए संवेदनशील हैं और हम चाहते हैं कि किसी भी मूक प्राणी के साथ अन्याय नहीं हो। आज लोगों ने यहां पर सुप्रीम कोर्ट के दिए आदेश के मायनों को समझा और डॉग्स के सपोर्ट में हस्ताक्षर करवाए। 
विज्ञापन


बैनर पोस्टर से किया विरोध
पशुप्रेमियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और वे अपने साथ पोस्टर्स बनाकर भी लाए थे। इंदौर शहर को डॉग्स के प्रति जागरूक करने और सरकार से डॉग रूल 2023 को लागू कराने के लिए इसका आयोजन किया गया। "आई लव इंदौर" पॉइंट (पलासिया) पर हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह सभा दोपहर 1 बजे तक चलती रही और इसमें लोगों ने सड़कों पर बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किया। इस सभा में शहर के सभी वर्ग के लोग, पशुचिकित्सक, पशुप्रेमी, महिला बच्चे पुरुष आदि उपस्थित हुए और अपनी बात रखी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली NCR डॉग्स को शेल्टर में रखने आदेश के सभी पक्षों को लोगों को समझाया गया। 
विज्ञापन


चलता रहेगा अभियान
एनिमल लवर उज्जवल स्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लोगों से उनकी राय लेकर उनके हस्ताक्षर लिए गए जिन्हें अब महामहिम राष्ट्रपति एवं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को भेजा जाएगा। कम्युनिटी एनिमल्स के हित में पोस्टर बैनर लगाकर और पर्चे बांटकर लोगों को समाज और धर्म में जीवों की उपयोगिता बताई गई। यह एक शांति पूर्ण सभा थी हम किसी का विरोध करने के लिए नहीं आए थे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 79 स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के कम्युनिटी डॉग्स को अजीवन कारावास की सजा सुना दी गई है। उसकी अपील के समर्थन में माननीय सुप्रीम कोर्ट से हम अनुरोध कर रहे हैं। यह आयोजन किसी संस्था संगठन द्वारा नहीं किया गया बल्कि इंदौर के आम एनिमल लवर्स द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जीवहित में लोगों को जोड़ने एवं जागरूक करने के लिए किया गया है। उज्जवल स्वामी ने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा। हम लगातार लोगों से हस्ताक्षर करवाते रहेंगे और उन्हें जिम्मेदारों तक पहुंचाया जाएगा। समाज को पशुओं की सुरक्षा के लिए जागरूक करना होगा तभी प्रकृति में सामंजस्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed