फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Many programs will be held in Indore on the occasion of Goddess Ahilya Jayanti, Ahilya Mata's cir

Indore News: इंदौर में देवी अहिल्या जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम, होगी अहिल्या माता की परिक्रमा

Mon, 25 May 2026 06:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 25 May 2026 06:52 PM IST
सार

 देवी अहिल्या बाई होलकर का 301 वां जन्मोत्सव इंदौर में धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 मई को राजवाड़ा पर महाआरती और भव्य आतिशबाजी के साथ होगा और शहर के भजन मंडल, ढोल वादक देवी अहिल्या की परिक्रमा भी करेंगे। 

विज्ञापन
Indore News: Many programs will be held in Indore on the occasion of Goddess Ahilya Jayanti, Ahilya Mata's cir
राजवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में देवी अहिल्या बाई होलकर का 301 वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रविवार से आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। 31 मई को शहर में अनेक स्थानों पर आयोजन होंगे। नगर निगम इसे इंदौर गौरव दिवस के रूप में भी मना रहा है।

विज्ञापन


31 मई को देवी अहिल्या की राजवाड़ा स्थित प्रतिमा पर सुबह शहर के अनेक संगठन माल्यार्पण करेंगे और फिर शहर की सैकड़ों भजन मंडलियां, ढोलक दल, कला दल, बैंड वादक अहिल्या प्रतिमा उद्यान की तीन परिक्रमा करेंगे। इसके अलावा 108 जोड़े मल्हारी मार्तंड मंदिर में शिव अभिषेक करेंगे। चार नारी शक्तियों को देवी अहिल्या नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

रविवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में इतिहासकार डॉ. गणेश शंकर मतकर लिखित महानाट्य 'अष्टावनी अहिल्या' का मंचन हुआ। अहिल्या नाट्य मंडल और सार्थक कला के 120 कलाकारों ने अहिल्या देवी के अनछुए इतिहास को प्रस्तुत किया। इस काव्य नाट्य के निर्देशक सुनील मतकर व सतीश मुंगरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार को राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापक लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। 28 मई को जाल सभागृह में चार महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 31 मई को सुबह राजवाड़ा के मल्हारी मार्तंड मंदिर में श्री रामधार साधक न्यास के साधकों के साथ 108 जोड़े शंकरजी का अभिषेक कर राष्ट्र रक्षार्थ हवन कुंड में आहुतियां देंगे। शाम सात बजे अहिल्या देवी की महाआरती के साथ जन्मोत्सव का समापन होगा। इस दौरान वहां आतिशबाजी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed