फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Man Posing as Navy Officer Dupes Woman of ₹26.85 Lakh on Matrimonial Site

Indore News: शादी का झांसा, Navy Officer बनकर 26.85 लाख की ठगी

Wed, 07 May 2025 05:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 May 2025 05:57 PM IST
सार

Indore News: इंदौर की एक महिला से ऑनलाइन मेट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर एक युवक ने खुद को इंडियन नेवी का अफसर बताया और शादी का झांसा देकर 26.85 लाख रुपए की ठगी कर ली। 

विज्ञापन
Indore News: Man Posing as Navy Officer Dupes Woman of ₹26.85 Lakh on Matrimonial Site
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक गंभीर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए विजयनगर स्थित भाग्यश्री कॉलोनी की 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी जितेंद्र के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को इंडियन नेवी का अधिकारी बताकर महिला से दोस्ती की और बाद में बीमारी और आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर 26 लाख 85 हजार रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को ब्लड कैंसर का मरीज बताया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम भेजी गई है।

विज्ञापन

शादी के नाम पर की गई ठगी
महिला ने शादी के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी, जिसके माध्यम से फरवरी 2024 में आरोपी जितेंद्र से संपर्क हुआ। उसने बातचीत के लिए महिला से वॉट्सएप नंबर लिया और कॉल व मैसेज के माध्यम से बातचीत शुरू की। जितेंद्र ने खुद को भारतीय नौसेना में कार्यरत बताते हुए महिला का विश्वास जीता और शादी के लिए इच्छुक होने का दावा किया। महिला ने उससे अपने परिवार की कोई जानकारी साझा नहीं की थी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होने पर आरोपी ने पारिवारिक परेशानियों और ब्लड कैंसर की बात कहकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन

नेट बैंकिंग से भेजे पैसे:
एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी ने महिला से वादा किया था कि वह थोड़े समय में पैसे वापस कर देगा। भरोसे में आई महिला ने नेट बैंकिंग और अन्य माध्यमों से कई किस्तों में कुल 26 लाख 85 हजार रुपए आरोपी को भेज दिए। समय बीत जाने के बाद जब पैसे वापस नहीं मिले, तो महिला ने जब रुपए लौटाने की बात की, तब आरोपी ने न केवल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल ब्लॉक कर दी बल्कि मोबाइल कॉल्स उठाना भी बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
जब महिला को इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई समझ आई, तो उसने तुरंत क्राइम ब्रांच से संपर्क कर पूरा मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम तैनात कर दी है। पुलिस अब आरोपी की डिजिटल ट्रांजेक्शन डिटेल्स और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर छानबीन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed