फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news malhar ashram school tree cutting plantation issue protest

Indore News: मल्हार आश्रम में पेड़ों को बचाने के लिए जुटेगा शहर, अमर उजाला की पहल पर जागे इंदौरी

Wed, 26 Jun 2024 09:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Jun 2024 09:32 PM IST
सार

अमर उजाला ने सबसे पहले मल्हार आश्रम की तस्वीरें प्रकाशित करके बताया था कि यहां कितने पेड़ काटे जा रहे हैं। 30 जून को यहां शहरवासी करेंगे आंदोलन। 
 

विज्ञापन
indore news malhar ashram school tree cutting plantation issue protest
बुधवार को मल्हार आश्रम में पेड़ों की कटाई की दृश्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

पेड़ों की कटाई को लेकर दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और इंदौर के नागरिक भी अब जागरूक होने लगे हैं। इंदौर में हो रही लगातार पेड़ों की कटाई से अब नागरिक भी चिंतित होने लगे हैं और बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इंदौर के मल्हार आश्रम में स्पोट्र्स काम्पलेक्स और सीएम राइज स्कूल बनाने के लिए पेड़ों की कटाई जारी है। अमर उजाला ने सबसे पहले यहां पर पेड़ों की कटाई की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद लगातार इस मुद्दे को उठाया। 
विज्ञापन


निगम ने लगवाए थे जनता से हजारों पौधे अब खुद काट रहे
इंदौर के मल्हार आश्रम में स्पोट्र्स काम्पलेक्स और सीएम राइज स्कूल बन रहा है। यहां पर नगर निगम ने शहर की कई प्रमुख संस्थाओं को पौधे लगाने के लिए आमंत्रित किया था। दो साल पहले यहां पर कई संस्थाओं ने मिलकर 15 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। जब वे पौधे बड़े हो गए तो उन्हें अब काटा जा रहा है। 
विज्ञापन


हमने पौधे लगाए अब उन्हें कटा हुआ देखा
प्रकृतिप्रेमी अखिलेश जैन ने बताया कि बुधवार को हम मल्हार आश्रम पहुंचे तो चौंक गए। दो साल पहले 26 जून 2022 को हमने यहां पर निगम द्वारा बनाए गए अहिल्या वन में पौधरोपण किया था। इस दौरान वाइल्ड वॉरियर्स, यूथ हॉस्टल, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स तीन संस्थाओं ने ही लगभग आठ हजार पौधे लगाए थे। इसमें से आधे से अधिक पौधे नष्ट कर दिए गए हैं। पीछे की एक बाउंड्री वॉल का हिस्सा बनाने के लिए वहां ट्रैक्टर ट्रॉली आने जाने के लिए अच्छे भले 6/7 फीट हाइट के सारे पौधे कुचल दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून को जुटेंगी संस्थाएं और शहरवासी
30 जून को सुबह 8 बजे शहर के लोग और कई प्रमुख संस्थाएं मल्हार आश्रम में जुटेंगी। पर्यावरण प्रेमी नागरिक मंच इंदौर के बैनर तले यह आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास मंडल के शिवाजी मोहिते ने बताया कि मल्हार आश्रम शहर की विरासत है और इसे बचाना चाहिए। हम सभी इसे बचाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 

महापौर ने कहा जांच करवा रहे हैं
इसी सिलसिले में आज जनहित पार्टी के कार्यकर्ता महापौर पुष्यमित्र भार्गव को ज्ञापन देने पहुंचे। महापौर ने कहा कि हम मल्हार आश्रम में पेड़ों की कटाई की जांच करवा रहे हैं। ग्राहक पंचायत ने भी महापौर को यहां पेड़ों की कटाई पर ज्ञापन दिया। 


निगम कमिश्नर को नोटिस
हाईकोर्ट के वकील अभिनव धनोदकर के द्वारा नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा को मल्हार आश्रम में पेड़ों की कटाई पर नोटिस दिया गया है। सात दिन में पेड़ों की कटाई का कारण और कितने पेड़ कटे हैं इस पर जानकारी मांगी गई है। धनोदकर ने बताया कि सात दिन में जवाब नहीं आने पर हाईकोर्ट में यहां पर पेड़ों की कटाई रोकने के लिए याचिका दाखिल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed