{"_id":"6618a55506724629c909a15e","slug":"indore-news-maharashtra-road-accident-jain-samaj-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: एक साथ चार अर्थियां देख नम हुई इंदौर की आंखें, हादसे में मासूम बच्चों ने दिया पिता को कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: एक साथ चार अर्थियां देख नम हुई इंदौर की आंखें, हादसे में मासूम बच्चों ने दिया पिता को कंधा
Fri, 12 Apr 2024 08:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 12 Apr 2024 08:37 AM IST
सार
हादसे से दुखी कई जैन संतों ने एक दिन का निर्जला उपवास रखा। देशभर के संतों व समाजजनों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
जिसने भी देखा रो पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक साथ चार अर्थियां देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। महाराष्ट्र के लातूर गए इंदौर के तीन रेडीमेड कारोबारियों समेत चार लोगों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को सड़क हादसे में चारों की मृत्यु हो गई थी। ओवरटेक के दौरान इनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी गई थी।
गुरुवार को एक साथ चार अर्थियां जहां से भी गुजरी वहां सभी की आंखें नम हो गईं। हादसे में जान गंवाने वाले संजय जैन (माही क्रिएशन), ड्राइवर सचिन जैन, संजय जैन (माजा) व संतोष जैन का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। व्यापारी संजय जैन (माही क्रिएशन) को दो बेटियों, संजय जैन (माजा) को बेटों और सेल्समैन संतोष जैन को परिजन ने मुखाग्नि दी। ड्राइवर सचिन को चार साल के बेटे ने अग्नि दी।
दोस्ती के मिसाल थे दोनों संजय
समाजजन ने बताया कि दोनों के नाम संजय थे और वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। दोनों की दोस्ती की लोग मिसाल देते थे। हादसे से पहले दोनों ने विशेष सागर महाराज को आहार करवाया था। उन्होंने इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर दी थी। दोनों त्यागी वृति के थे और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
विज्ञापन
संतों ने किया उपवास
समाज के लोगों ने बताया कि हादसे से दुखी कई जैन संतों ने एक दिन का निर्जला उपवास रखा। देशभर के संतों व समाजजनों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूरा समाज परिवार के लोगों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव मदद करेगा।