{"_id":"6622a7bde00d77ecc50e9c70","slug":"indore-news-loksabha-election-2024-akshay-kanti-bam-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा हां मैं बलि का बकरा हूं, जो संघर्ष से परिचित नहीं हुआ वो कभी चर्चित नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा हां मैं बलि का बकरा हूं, जो संघर्ष से परिचित नहीं हुआ वो कभी चर्चित नहीं हुआ
Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:49 PM IST
सार
इंदौर में लगे पोस्टर पर कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।
विज्ञापन
अक्षय कांति बम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अक्षय कांति बम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि कई अखबार लिखते हैं कि अक्षय बम को बलि का बकरा बना दिया है। आज मैं कहना चाहता हूं कि हां मैं बलि का बकरा हूं क्योंकि जनता को खुश करने के लिए अगर मेरे गले की बलि भी दे रहे हो तो कोई गलत नहीं है। यह बंदा बलि का बकरा है। यह वीडियो उनके चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर शुक्ला, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल भी मंच पर बैठे थे। अक्षय ने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है जो कभी संघर्ष से परिचित नहीं हुआ वह कभी चर्चित नहीं हुआ।
पोस्टर लगाकर बलि का बकरा बताया
कुछ दिन पहले भाजपा नेता राजा कोठारी ने शहर में बैनर और पोस्टर लगवाए थे। इसमें अक्षय का फोटो लगाकर बलि का बकरा लिखा गया था। यह खबर सोशल मीडिया के साथ मीडिया में भी कई जगह आई। इस पर ही अक्षय ने पलटवार करते हुए बयान दिया।
विज्ञापन
पोस्टर लगाकर बलि का बकरा बताया
कुछ दिन पहले भाजपा नेता राजा कोठारी ने शहर में बैनर और पोस्टर लगवाए थे। इसमें अक्षय का फोटो लगाकर बलि का बकरा लिखा गया था। यह खबर सोशल मीडिया के साथ मीडिया में भी कई जगह आई। इस पर ही अक्षय ने पलटवार करते हुए बयान दिया।
विज्ञापन
