फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news lokayukta trap crime case

Indore News: मांगलिक भवन के ठेकेदार से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने 2 हजार लेते पकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 07:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

Indore News: ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा रोजगार सहायक गिरफ्तार, जनपद पंचायत कार्यालय के सामने चाय की दुकान पर ली रिश्वत। 
 

विज्ञापन
indore news lokayukta trap crime case
लोकायु्क्त ने रोजगार सहायक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पुलिस महानिदेशक (लोकायुक्त) जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को एक ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही में ग्राम पंचायत बामनगांव आखई, जिला खंडवा के रोजगार सहायक राजू हिरवे को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पांच लाख में बन रहा मांगलिक भवन
आवेदक बसंत भगोरे ने बताया कि वह ग्राम पंचायत बामनगांव आखई में माननीय सांसद निधि से स्वीकृत पांच लाख की राशि से मांगलिक भवन निर्माण का कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए दूसरी किस्त की राशि जारी होनी थी। इस किस्त को जारी करने के लिए रोजगार सहायक राजू हिरवे द्वारा छह हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी। बसंत भगोरे ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) राजेश सहाय के समक्ष की थी।
विज्ञापन


दो हजार पर हुआ समझौता
शिकायत की सत्यता का सत्यापन करते हुए बातचीत के दौरान किस्त जारी करने के बदले दो हजार की रिश्वत देने का समझौता हुआ। इसके आधार पर 28 अक्टूबर 2024 को रोजगार सहायक राजू हिरवे को दो हजार की रिश्वत लेते हुए जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर चाय की दुकान के सामने रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed