फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news khajrana ganesh mandir usa award

Indore News: खजराना गणेश के लड्डु, निःशुल्क भोजन और स्वास्थ्य सेवा से अमेरिका भी प्रभावित, दिया सम्मान

Wed, 11 Sep 2024 07:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 11 Sep 2024 07:19 PM IST
सार

खजराना गणेश मंदिर को उच्च गुणवत्ता की सेवाओं और प्रबंधन के लिए अमेरिकन क्वालिटी काउंसिल द्वारा प्रमाणित किया गया। 
 

विज्ञापन
indore news khajrana ganesh mandir usa award
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित खजराना गणेश मंदिर को अपनी उत्कृष्ट सेवा और प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। अमेरिकन क्वालिटी काउंसिल (AQC), यूएसए के आधिकारिक सदस्य डॉ राजीव श्रीवास्तव, डॉ तिथि भल्ला एवं अजय कुमार तिवारी ने मंदिर को उच्च गुणवत्ता की सेवाओं और प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया।  
विज्ञापन


कई सेवाएं दे रहा मंदिर
खजराना गणेश मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि अपने विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। मंदिर द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र में हर दिन हजारों भक्तों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जो समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही, मंदिर थैलेसीमिया रोगियों के लिए निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान करता है, जिससे मरीजों को इस गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मंदिर का लड्डू प्रसाद दुकान भी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जहां भक्तों को उच्च गुणवत्ता का प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। 
विज्ञापन


अलग पहचान बनाई
इन सभी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के कारण, खजराना गणेश मंदिर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अमेरिकन क्वालिटी काउंसिल द्वारा यह प्रमाण मंदिर के समर्पित प्रयासों और समाज सेवा में उसकी भूमिका को वैश्विक मंच पर स्वीकार्यता दिलाती है। यह उपलब्धि मंदिर के लिए गर्व का विषय है और मंदिर प्रशासन के उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed