{"_id":"68e7d30e3895a78c7807cc0d","slug":"indore-news-karwa-chauth-2025-temperature-winter-imd-mausam-weather-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गुलाबी ठंडक के बीच मनेगी करवाचौथ, साफ रहेगा मौसम, रात में चलेंगी ठंडी हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गुलाबी ठंडक के बीच मनेगी करवाचौथ, साफ रहेगा मौसम, रात में चलेंगी ठंडी हवाएं
Thu, 09 Oct 2025 08:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:52 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में गुलाबी ठंडक के साथ मनेगी करवाचौथ। दो दिन से तापमान में गिरावट है और शुक्रवार को भी कुछ यही स्थिति रहेगी। रात के तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना भी बताई गई है।
विज्ञापन
बुधवार को कई जगह प्री करवाचौथ इवेंट सेलिब्रेट किए गए। फोटो- जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में गुलाबी ठंडक के बीच करवाचौथ मनाया जाएगा। पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट जारी है और शुक्रवार को भी पारे में गिरावट के आसार हैं। बादल गायब होने और मौसम साफ होने से चांद समय पर दिखेगा और गुलाबी छटा के बीच में महिलाएं सुहाग के पर्व को मनाएंगी। गुरुवार को शहर में कई जगह प्री करवाचौथ इवेंट भी मनाए गए। मौसम की अनुकूलता ने इन इवेंट्स में महिलाओं का उत्साह भी दोगुना कर दिया।
यह भी पढ़ें...
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखेगा चांद, इस साल चंद्रमा भी होगा आपके ज्यादा पास
गुरुवार को भी दिनभर चली ठंडी हवाएं
शहर में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, लेकिन रात के तापमान में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जहां रात का तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार रात यह 20 डिग्री से ऊपर चला गया। इस बदलाव के कारण पिछले दो दिनों से रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। गुरुवार को भी दिनभर ठंडी हवाएं चली और दोपहर में धूप ने मौसम में थोड़ी गरमाहट घोली। शाम होते ही ठंडी हवाओं का दौर फिर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
तापमान में अचानक गिरावट
शरद पूर्णिमा के साथ ही शहर में ठंड की शुरुआत मानी जा रही है। मंगलवार रात से ही ठंडक महसूस होने लगी थी, जो बुधवार सुबह तक बनी रही। अचानक न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री कम होकर 17.6 डिग्री पर आ गया, जो आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में देखने को मिलता है। बुधवार को दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन हल्की धुंध के कारण दोपहर की धूप में तेजी नहीं थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बारिश की तरह ठंड भी समय पर आ गई है और इसका असर पूरे चार महीने तक दिख सकता है।
मानसून की विदाई जल्द
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश से विदा हो जाएगा। मौसम साफ रहेगा और दिनभर हल्की धूप के बीच गुलाबी ठंडक बनी रहेगी। हालांकि, इस बीच यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो बादल, हल्की बारिश और दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस भी महसूस हो सकती है।