फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news kailash vijayvargiya police drugs crime case

Indore News: मंत्री ने बोला तो तुरंत पकड़ लिए नशे के कारोबारी, पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल

Sun, 22 Sep 2024 07:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

इंदौर में नशे का कारोबार हर गली में पांव पसार रहा है, रहवासियों की शिकायत के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं होती। मंत्री के बोलते ही तुरंत एक दर्जन नशे के कारोबारियों को पकड़ लाई पुलिस। 
 

विज्ञापन
indore news kailash vijayvargiya police drugs crime case
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में नशे का कारोबार एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। अब जनता भी नशेड़ियों से परेशान होकर हर मंच पर आवाज उठाने लगी है। इसी के चलते शनिवार को एक कार्यक्रम में महिलाओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने नशे की बात उठाई और उन्होंने तुरंत पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया। मंत्री का अल्टीमेटल मिलते ही पुलिस नशे के ठियों पर पहुंच गई और एक दर्जन नशे के कारोबारियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस कार्रवाई से पुलिस खुद शक के घेरे में आ गई है। अचानक नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार करने से यह संदेश गया कि पहले से नशा बेचा जा रहा है। कहां, कौन बेचता है, पुलिस को सब मालूम है। पुलिस की इस कार्रवाई में नशा बेचने वाले 50 कारोबारियों को तड़ीपार करने के साथ रासुका में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यहां पर हुई कार्रवाई
जिन इलाकों में पावडर, गांजा, शराब बेची जा रही है उनमें रफैली, महावीर स्कूल की गली, नई बस्ती, पटेल चौराहा, खटिक मोहल्ला, पार्षद संध्या यादव के घर का पीछे वाला हिस्सा हैं। नशा बेचने में युवराज का नाम सबसे ऊपर है। रणजीत हनुमान मंदिर की शोभायात्रा में हत्या की थी। छूटकर आया और पिछले सप्ताह गौरीनगर में फिर हत्या कर दी थी। उसका नेटवर्क इलाके में सबसे बड़ा है। जब शनिवार को महिलाओं ने मंत्री के सामने पोल खोली तो धड़ाधड़ छापे पड़ गए। 
विज्ञापन


पांच टीमें बनाई पुलिस ने
भागीरथपुरा इलाके में पचास हजास हजार से अधिक लोग रहते हैं, अधिकांश मजदूर वर्ग के हैं। अहाते बंद इंदौर होने से चारों तरफ शराब के लिए आबाद हो जाते हैं। पुलिस चौकी बनाई थी, लेकिन सिपाहियों का रोल गड़बड़ रहता है। कल मंत्री की फटकार पर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और डीसीपी हंसराज सिंह ने कार्रवाई के लिए आठ टीमें बना दीं। इन टीमों ने कई लोगों को पकड़ा है। प्रदीप नाटू, रवि, पंकज, दुर्गाप्रसाद शामिल हैं। 52 लोगों को चिह्नित है, जिसमें 26 ड्रग पैडलर हैं और 31 तस्कर हैं। इन पर पांच से ज्यादा केस दर्ज हैं। जिलाबदर किए जा सकते हैं। मोहल्ले वालों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोने में कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर का फरमान जारी होते ही आजाद नगर में शेख अमन, अकबर, राजिद, आनंद को गांजा पीते हुए दबोच लिया। तेजाजी नगर में धरमदास, विकास, हर्ष उर्फ चिंटू, सन्नी, हुकुम को शराब पीते हुए पकड़ा। एमआईजी में सौरभ उर्फ ईशु, विजय नगर में हेमेंद्र राजपूत, गेंदालाल बंजारा को शराब पीते पकड़ा है। मेघदूत उपवन के पास किशोर राठौर के खिलाफ कार्रवाई की गई। लसूड़िया में गौरव, अरविंद लोधी, खजराना में नरेंद्र भालसे, बॉबी उर्फ राजवीर, आसिफ उर्फ गोलू, सेंट्रल कोतवाली गोवर्धनलाल, रावजी बाजार में दीपक, सोनू उर्फ डल्ला, भंवरकुआं में मौकत अली, आशीष भूरिया, क्रिस यादव, लोक अलोने, सूरज बघेल, पंढरीनाथ में अंकित राठौर, छत्रीपुरा में राजू, भारत, प्रकाश, जितेंद्र, जैकी, मनोज, विनोद, दीपक उर्फ कालू, मिथलेश, चंदननगर में मोहम्मद राजा, अनिल राठौर, अब्बास अली, मोईन मंसूरी, मोहम्मद खालिद को नशा करते पकड़ा। 


कई जगह से बीयर की बोतलें जब्त की गई
विजय नगर पुलिस ने भंडारी हास्पिटल सर्विस रोड के पास से प्रवेश सिंह निवासी टीकमगढ़ को पकड़ा है। उसके पास से बीयर की बोतलें जब्त की गईं। द्वारकापुरी पुलिस ने सूर्यदेव नगर में करण के कब्जे से 25 हजार की शराब जब्त की है। उसने बोरी में इसे छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed