फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News IT Engineer Woman Duped of ₹8 Lakh in ‘Digital Arrest’ Scam, Police Investigating

Indore News: आईटी इंजीनियर महिला के साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 8 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस

Fri, 28 Mar 2025 04:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Mar 2025 04:26 PM IST
सार

इंदौर की एक आईटी इंजीनियर महिला के साथ ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 8 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें फेडेक्स कोरियर के नाम पर फोन कर ड्रग्स से भरे पार्सल का झांसा दिया और बदनाम करने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Indore News IT Engineer Woman Duped of ₹8 Lakh in ‘Digital Arrest’ Scam, Police Investigating
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

क्राइम ब्रांच थाने में अन्नपूर्णा निवासी कनुप्रिया गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर 2024 को शाम 4 बजे उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को फेडेक्स कोरियर सर्विस का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि सिंगापुर से मुंबई भेजे गए उनके नाम के एक पार्सल में भारी मात्रा में ड्रग्स मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। इसके बाद ठगों ने कॉल को स्काइप पर मुंबई की एक आईडी से कनेक्ट किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-12वीं की छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन


ब्लैकमेल कर बैंकिंग जानकारी हासिल की
कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने अपना कैमरा बंद रखा और सिर्फ आवाज के जरिए महिला को डराने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उन्होंने सहयोग नहीं किया, तो उनकी तस्वीरों को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा और मीडिया में खबरें चला दी जाएंगी। इस डर से महिला ने अपनी बैंकिंग जानकारी साझा कर दी। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से पैसे निकालने की साजिश को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चास से ज्यादा फर्जी खाते बैंकों में खोल रखे थे भावना हत्याकांड के दोनो आरोपियों ने


16 लाख का लोन लेकर 8 लाख रुपए निकाले
ठगों ने महिला के बैंक खाते से 16 लाख रुपए का लोन अप्रूव करवा लिया, लेकिन खाते की लिमिट सेट होने के कारण दो बार में केवल 4-4 लाख रुपए ही ट्रांसफर किए जा सके। अगले दिन महिला ने बैंक से संपर्क कर खाते को फ्रीज करवा दिया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed