फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore to Dubai flight cancelled, passengers create ruckus

Indore News: इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान निरस्त, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 19 Apr 2024 03:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

एयर इंडिया की फ्लाइट रात साढ़े दस बजे दुबई से इंदौर आती है और फिर रात 12.40 बजे फिर दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन गुरुवार रात मौसम खराब होने के कारण एयर इंडिया ने दुबई जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी।
 

विज्ञापन
Indore News: Indore to Dubai flight cancelled, passengers create ruckus
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान निरस्त होने के बाद इंदौर विमानलत पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दरअसल दुबई में भारी बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात है। इस वजह से दुबई से इंदौर आकर वापस दुबई जाने वाला विमान उड़ान नहीं भर सका। इस कारण इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उस विमान से 186 यात्री जाने वाले थे। उधर उड़ान निरस्त होने के कारण दुबई से इंदौर आने वाले यात्री भी दुबई में फंसे हुए है।

विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट रात साढ़े दस बजे दुबई से इंदौर आती है और फिर रात 12.40 बजे फिर दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन गुरुवार रात मौसम खराब होने के कारण एयर इंडिया ने दुबई जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी।

विज्ञापन


दुबई जाने का इंतजार कर रहे यात्रियों को पहले लगा कि उड़ान में देरी हो रही है। मौसम साफ होते ही विमान उड़ान भरेगा, लेकिन कंपनी ने उड़ान निरस्त कर यात्रियों को पैैसे रिफंड करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि अचानक उड़ान निरस्त नहीं की जा सकती है। कई यात्रियों को दुबई से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना थी, लेकिन उड़ान निरस्त होने के कारण उन्हें दूसरी उड़ानों के टिकट भी निरस्त कराना पड़े। एयरपोर्ट अफसरों का कहना कि दुबई में भारी बारिश हो रही है। इस कारण एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है। भारत के अलावा दूसरे देशों की उड़ानें भी दुबई से संचालित नहीं हो पा रही है।


उधर दुबई से इंदौर आने वाले यात्री भी वहां फंसे हुए है। अब इंदौर के लिए दुबई से अगली उड़ान छह दिन बाद है। इस वजह से अब इंदौर आने के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प रहेगा। दुबई एयरपोर्ट पर भी हजारों यात्री फंसे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed