फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hi in hindi updat

Indore: इंदौर के बालगृह में दिव्यांग युवक की पिटाई, शरीर पर आईं चोटें

Sat, 04 May 2024 09:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 May 2024 09:52 PM IST
सार

बालगृह में युवक के साथ यह घटना शनिवार को हुई। वह बालगृह में ही रहता है। युवक के दाए हाथ की उंगली में चोट लगी। गृह में ही उसे पट्टी बांध दी गई। इसके अलावा बाएं हाथ और पीठ पर भी निशान है। बताया जा रहा है कि उसे डंडे से पीटा गया।

विज्ञापन
indore news, indore breaking news, indore updates, city & states, madhya pradesh, mp news in hi in hindi updat
बालगृह में पिटाई का शिकार युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में परदेशीपुरा स्थित सामाजिक न्याय व दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित बालगृह में मानसिक रुप से अस्वस्थ युवक पिटाई का शिकार हुआ है। इस कारण उसके हाथ और पीठ पर चोट के निशान भी आए है। स्टाॅफ का कहना है कि युवक मानसिक रुप से बीमार है और एक महिला कर्मचारी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इस कारण उसे सजा दी गई। शरीर पर आए चोट के निशान को लेकर गृह अधीक्षक का कहना है कि कई बार दिव्यांगजन खुद को भी चोट पहुंचाते है।

विज्ञापन

बालगृह में युवक के साथ यह घटना शनिवार को हुई। वह बालगृह में ही रहता है। युवक के दाए हाथ की उंगली में चोट लगी। गृह में ही उसे पट्टी बांध दी गई। इसके अलावा बाएं हाथ और पीठ पर भी निशान है। बताया जा रहा है कि उसे डंडे से पीटा गया। बालगृह में पांच से ज्यादा कर्मचारी है। इनमें दो महिला कर्मचारी भी काम करती है।

विज्ञापन


गृह अधीक्षक नीता कुचेरिया ने बताया कि युवक काफी जिद्दी स्वभाव का है और मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। वह बालिग है और कई दिनों से बालगृह में रह रहा है। उसने एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की थी। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। भविष्य में इस तरह की हरकत वह न करे, इसलिए उसे डराया गया। अधीक्षक के अनुसार वरिष्ठ अफसरों को भी इससे अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed