{"_id":"696b8e4f168494d6520ec141","slug":"indore-news-india-vs-new-zealand-odi-match-in-indore-security-arrangements-and-traffic-diversion-details-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच कल, ड्रोन के साथ पतंगबाजी भी प्रतिबंधित, ब्लैक टिकट ने खाली करवाए बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच कल, ड्रोन के साथ पतंगबाजी भी प्रतिबंधित, ब्लैक टिकट ने खाली करवाए बैंक खाते
Sat, 17 Jan 2026 06:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:57 PM IST
सार
Indore News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को होल्कर स्टेडियम में वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए पुलिस ने स्टेडियम के आसपास 5 किमी क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की एक झलक के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार दोपहर 1.30 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर शहर में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। होटल रेडिसन से लेकर स्टेडियम तक प्रशंसकों का तांता लगा है। टिकटों की भारी मांग के बीच पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शनिवार सुबह न्यूजीलैंड की टीम ने नेट पर अभ्यास किया, जबकि भारतीय टीम दोपहर 1 बजे मैदान पर उतरी। इस दौरान कई खिलाड़ी उज्जैन में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।
ड्रोन और पतंगबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध
एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी है कि सुरक्षा के मद्देनजर होल्कर स्टेडियम और उसके आसपास के पांच किलोमीटर क्षेत्र को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस दायरे में ड्रोन उड़ाना या पतंगबाजी करना दंडनीय अपराध होगा। सुरक्षा व्यवस्था को चार सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसके लिए 1500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। स्टेडियम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ऊंची इमारतों पर तैनात पुलिसकर्मियों के माध्यम से की जाएगी। साथ ही टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी।
ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी
मैच के टिकटों की मारामारी का फायदा उठाकर जालसाजों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं जिनमें सोशल मीडिया के जरिए टिकट का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठ लिए गए। जालसाज आधी रकम एडवांस में खाते में डलवाते हैं और फिर मोबाइल बंद कर लेते हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सचेत किया है कि वे अनाधिकृत व्यक्तियों से टिकट खरीदने के चक्कर में न पड़ें, अन्यथा उनका बैंक खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन
सीरीज जीतने के लिए इंदौर में भिड़ेंगी दोनों टीमें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज वर्तमान में 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। सीरीज का पहला और दूसरा मैच जीतने के बाद दोनों टीमें अब 18 जनवरी को इंदौर में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच है, जो टीम यहां जीत दर्ज करेगी, सीरीज की ट्रॉफी उसी के नाम होगी। निर्णायक मैच होने के कारण क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर विशेष रोमांच देखा जा रहा है।
यातायात के लिए प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान
रविवार दोपहर 12 बजे से मैच खत्म होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। लैंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा, घंटाघर से हाईकोर्ट रोड और पलासिया की ओर जाने वाले मार्गों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दर्शकों की सुविधा के लिए यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, बास्केटबॉल ग्राउंड और बाल विनय मंदिर सहित आसपास के स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान का पालन करें।
पानी के लिए 3 लाख की मशीन लाए गिल, खाने के लिए बीसीसीआई ने भेजा स्पेशल शेफ
होटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अपने साथ तीन लाख रुपए की एक मशीन लेकर आए हैं, जिसमें आर-ओ और पैक्ड वॉटर को और प्यूरीफाई किया जाता है। यह मशीन उनके कमरे में ही रखी है, जिसके बारे में होटल स्टाफ को भी ज्यादा जानकारी नहीं है। खिलाड़ियों की डाइट को देखते हुए बीसीसीआई ने होटल में स्पेशल शेफ भेजा है। विराट कोहली की डाइट में उबला और स्टीम्ड खाना शामिल रहता है। उनके नाश्ते में स्प्राउट, नींबू के साथ ग्रीन टी और खाने में हरी ग्रील्ड सब्जियां, दाल, रायता और सूप शामिल होता है। रोहित शर्मा की डाइट में बादाम, स्प्राउट, ओट्स, फ्रूट, पनीर, सब्जी, दाल और चावल शामिल रहता है। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ी भोजन में चिकन, मछली, अंडे, ब्राउन राइस, दालें, नट्स के साथ हाइड्रेट रहने के लिए नारियल पानी और ग्रीन टी लेते हैं।