फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   IND W vs ENG W Today Match Indore Holkar Stadium, Police Divert Traffic and Ban Several Items

Indore News: भारत इंग्लैंड का मैच 3 बजे से, स्टेडियम में कई चीजों पर प्रतिबंध, पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया

Sun, 19 Oct 2025 08:58 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 19 Oct 2025 08:58 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के उषा राजे स्टेडियम में आज महिला वर्ल्ड कप का 20वां मैच भारत और इंग्लैंड के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए 'करो या मरो' का है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा। 

विज्ञापन
IND W vs ENG W Today Match Indore Holkar Stadium, Police Divert Traffic and Ban Several Items
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-X

विस्तार

महिला वर्ल्ड कप का 20वां मुकाबला आज इंदौर के खचाखच भरे उषा राजे स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाला है, क्योंकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के सभी 27,000 टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
IND W vs ENG W: जीत की राह पर लौटने उतरेगी भारतीय महिला टीम, इंग्लैंड से होगा सामना; मंधाना पर होंगी नजरें
विज्ञापन


सेमीफाइनल के लिए जीत अनिवार्य
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पिछले लगातार दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम है, जिसकी कप्तानी नैट साइवर ब्रंट कर रही हैं, और वह इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने आंकड़े भारत के पक्ष में
हालांकि, जब इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2025 में ही चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था, तब टीम इंडिया ने 319 रनों के विशाल टारगेट का बचाव करते हुए 13 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इस बड़े मंच पर भी इंग्लैंड को मात दे पाती है या नहीं।

एमपीसीए की सफल मेजबानी, स्टेडियम फुल
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि इंदौर में हुए सभी मैचों की एमपीसीए ने सफल मेजबानी की है। भारतीय टीम के अलावा विदेशी टीमों के खिलाड़ियों ने भी इंदौर के ग्राउंड और दर्शकों के समर्थन की काफी तारीफ की है, यही कारण है कि होलकर स्टेडियम फेवरेट वेन्यू में गिना जाता है।

दर्शकों के लिए जरूरी निर्देश
मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, लेकिन दर्शकों को 12:30 बजे तक स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है। स्टेडियम के 8 गेटों में से केवल 3 गेटों (उषा राजे, सतीश मल्होत्रा समेत) से ही एंट्री दी जाएगी। स्थानीय आयोजक रोहित पंडित ने त्योहारी सीजन के कारण ट्रैफिक की समस्या की आशंका जताते हुए टिकट धारकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।

स्टेडियम में इन सामानों पर प्रतिबंध
स्टेडियम में रेडियो, कैमरा, हेलमेट, शीशे, हैंड बैग, पटाखे, ट्रांजिस्टर, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ, बोतल, सिगरेट, लैपटॉप, इंजेक्शन, टिफिन, डब्बे, चाकू या अन्य हथियार, पॉवर बैंक, बड़े लेडीज बैग, शराब व नशीले पदार्थ और सेल्फी स्टीक ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

होलकर स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय वुमेन्स वर्ल्ड कप मैच के दौरान यातायात प्लान इस प्रकार रहेगा। उक्त व्यवस्था दोपहर एक बजे से मैच समाप्ती तक प्रभावशील रहेगी। -

• स्टेडियम तक प्रवेश के लिए मार्ग हुकुमचंद घंटाघर की ओर से तथा पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से होगा एवं लैंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आ सकते हैं।

■ पासधारी वाहनों के लिए प्रवेश हेतु मार्ग ■
• पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
• विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा।
• स्टेडियम के अन्दर एवं बाहर आई.टी. सी. अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश लैंटर्न चौराहे / यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।
• बिना पास धारी वाहनो की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल एसजीएसआईटीएस व पंचम की फेल में की गई है। स्थान उपलब्ध रहने तक पहले आओ और पार्क करो।

■ प्रतिबंधित मार्ग ■
• लैंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर का मार्ग दोपहर 13:00 बजे से मैच समाप्ति तक केवल पासधारी वाहनों / इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। समयानुसार मैच समाप्ती के 01 घंटे पूर्व से लैंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रोड की एक साइड पर यातायात चलाया जाएगा।
• एम जी रोड तथा रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज एवं राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनो का प्रवेश पूर्णत: वर्जित होगा

■ डायवर्शन प्लान ■
दोपहर 01:00 बजे से मैच समाप्ती के 01 घण्टे पूर्व से निम्नानुसार मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया जाएगा...
• सिटी बस तथा पासधारक वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के सवारी वाहन आवश्यकता अनुसार रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेंगे केवल वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजनों की स्थिति में मैजिक / आटो को प्रवेश रहेगा।
• गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाला यातायात ढक्कनवाला कुंआ होकर श्रीमाया/ मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते हैं। 
• रीगल चौराहे से एम. जी रोड एवं हाईकोर्ट/पलासिया की ओर जाने वाला यातायात मधुमिलन के लिए जा सकते हैं। इस मार्ग में केवल सिटीबसें एवं इमरजेंसी वाहन (AMBULANCE, FIREBRIGADE) जा सकते हैं।
• विजय नगर से आने वाला यातायात जो इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते हैं एवं वो एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते हैं।
• रीगल से जो पलासिया जाना चाहता है। वो रीगल से व्हाइटचर्च से ए. बी रोड का उपयोग कर सकते हैं। 
• मालवा मिल से जंजौरवाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्री हाउस चौराहा की ओर जाना चाहते हैं। वे पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।
• शेल्बी हॉस्पिटल से जंजीरवाला चौराहे होकर लॅटर्न चौराहा जाने वाला यातायात आवागमन के लिए बाफना बंगले सामने से न्यू पलासिया मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

• उक्त व्यवस्था दिनांक 19 अक्टूबर को दोपहर 13:00 बजे से मैच समाप्ती तक प्रभावशील रहेगी। असुविधा से बचने के लिये वैकल्पिक मार्गों एवं सिटी बस का अधिक से अधिक उपयोग करें।
• दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेंगी। जहां से स्टेडियम की ओर पैदल जा सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि निम्लिखित मार्गों का उपयोग करने से बचें :- 
• पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग ।
• मालवामिल से लैंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग । 
• गीताभवन से घंटाघर जाने वाले मार्ग ।
• मालवामिल से जंजीरवाला जाने वाला मार्ग ।

■ पार्किंग स्थल ■
• यशवंत क्लब पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
• अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
• बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
• विवेकानंद स्कूल पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
• आईडीए परिसर पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)
• बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किंग (सभी के लिए, पहले आओ और पार्क करें)
• जी.एस.आई.टी.एस कैम्पस पार्किंग (सभी के लिए, पहले आओ और पार्क करें)
• पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किंग (सभी के लिए, पहले आओ और पार्क करें)

विशेष अनुरोध 
स्टेडियम के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान लगभग न के बराबर है। अनुरोध है कि सिटी बस/ लोक परिवहन के साधनों का उपयोग करें। उक्त यातायात डायवर्जन व्यवस्था ट्रैफिक के दबाव व दर्शकों की भीड़ को देखकर आवश्यकता अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed