फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Illegal Arms Supplier and Drug Peddlers Caught in Major Crime Branch Raids

Indore News: हथियारों का जखीरा और नशे की खेप, इंदौर में दो बड़ी गिरफ्तारियां

Wed, 07 May 2025 07:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 07 May 2025 07:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सिकलीगर को 10 देशी पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में हथियार बेचता था।

विज्ञापन
Indore News: Illegal Arms Supplier and Drug Peddlers Caught in Major Crime Branch Raids
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक मुखबिर की सूचना पर इंदौर बुलाया गया था और जब वह हथियार देने पहुंचा, तब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से 10 देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी न केवल हथियार खुद बनाता है, बल्कि मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी इनकी बिक्री करता है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन

तीन इमली चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिरमल पुत्र सिलदार चौहान, निवासी छैगांव, बड़वानी के रूप में हुई है। हिरमल के पास से 10 देसी पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक नंबर MP46-MN-6672 से एक व्यक्ति हथियारों की डिलीवरी देने आ रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भंवरकुआं से मूसाखेड़ी की ओर जा रहे आरोपी को तीन इमली चौराहे पर रोका और तलाशी के दौरान उसके बैग से हथियार बरामद किए। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने और बेचने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

गैंगों को करता था हथियार सप्लाई, पुलिस की पूछताछ जारी

पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि हिरमल ने कई बड़ी गैंगों को हथियार सप्लाई किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में और भी नाम सामने आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था और मुखबिर की मदद से उसे इंदौर बुलाया गया था। यह मामला अब अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े बड़े गिरोहों तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की तस्करी में ट्रेवल्स संचालक और हलवाई भी गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नशे की तस्करी में लिप्त थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वीरेन्द्र उर्फ वीरू दयाल, निवासी राजाबाग और सचिन सिंह ठाकुर, निवासी सुंगधा नगर शामिल हैं। उनके पास से 22 ग्राम से अधिक एमडी (नशा) बरामद किया गया है। वीरेन्द्र ने बीकॉम फाइनल की पढ़ाई के बाद ट्रेवल्स का व्यवसाय शुरू किया और नशे की लत में पड़ गया। इसके बाद उसने तस्करों से नशा खरीदकर बेचना शुरू कर दिया। सचिन हलवाई का काम करता है और उस पर पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed