फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news illegal ahata sealed near wine shop after chaos

Indore News: अवैध अहाते पर निगम की बड़ी कार्रवाई, हंगामे के बाद तालाबंदी, जुर्माना लेकर खोला

Mon, 18 Aug 2025 07:04 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 18 Aug 2025 07:04 AM IST
सार

Indore News: बाणगंगा मेनरोड पर अवैध अहाते में निगम टीम ने छापामार कार्रवाई की। डिस्पोजल और प्लास्टिक के उपयोग पर हंगामा हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने अहाते पर तालाबंदी कर दी। बाद में 20 हजार रुपए जुर्माना लेकर खुलवा भी दिया।

विज्ञापन
indore news illegal ahata sealed near wine shop after chaos
अवैध अहाते पर निगम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

बाणगंगा मेनरोड पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अहाते पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तालाबंदी कर दी। यहां पर डिस्पोजल और प्लास्टिक का भी धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था। निगम की टीम के पहुंचते ही विवाद खड़ा हो गया और काफी हंगामे के बाद इसे सील किया गया। हालांकि बाद में नगर निगम ने 20 हजार रुपए जुर्माना लेकर फिर से अहाता खुलवा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले- बिहार में 65 लाख वोट डिलीट हुए, वोटर लिस्ट देने में एतराज क्यों
विज्ञापन


शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
वार्ड क्रमांक 10 में शराब दुकान के पास बने अहाते को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे। इस संबंध में शिकायतें महापौर से लेकर निगम कमिश्नर तक पहुंच चुकी थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि महापौर के आदेश पर ही टीम यहां कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी और प्लास्टिक के उपयोग पर मिली आपत्ति
निगम की टीम कल शाम जब मौके पर पहुंची तो अहाते के अंदर गंदगी फैली हुई थी और बड़ी मात्रा में डिस्पोजल का उपयोग हो रहा था। अधिकारियों ने वहां मौजूद कुछ लोगों को फटकार लगाई तो वे भड़क गए और बहस करने लगे। निगम अधिकारियों ने स्पॉट फाइन की बात कही, जिस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच निगम अधिकारियों ने मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद सीएसआई भारत करोसिया के निर्देश पर अहाते पर तत्काल तालाबंदी कर दी गई।

रहवासी कर रहे प्रदर्शन
ज्ञात हो कि शहर की कई वाइन शॉप्स के आसपास अवैध रूप से अहाते संचालित किए जा रहे हैं। जबकि कुछ वर्ष पहले शासन की नीति के तहत इन्हें बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके आबकारी और पुलिस विभाग की सांठगांठ से कई जगहों पर ये बेखौफ तरीके से चालू हैं। रहवासियों की शिकायत के बाद ही इन पर एक्शन हो रहा है। पिछले एक साल के अंदर अलग अलग रहवासी क्षेत्रों में कई बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed