फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news : IET campus vandalism, 14 cameras broken, FIR against 4 students

Indore News: IET कैंपस में तोड़फोड़ और चोरी, 14 कैमरे तोड़े, चार छात्रों पर FIR दर्ज

Fri, 03 Oct 2025 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 03 Oct 2025 02:02 PM IST
सार

Indore News: आईईटी कैंपस में बड़ी वारदात सामने आई है जहां 14 सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए और डीवीआर भी चोरी हो गया। इस मामले में भंवरकुआ पुलिस ने स्टाफ की शिकायत पर चार छात्रों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
indore news : IET campus vandalism, 14 cameras broken, FIR against 4 students
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी कैंपस में तोड़फोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने न केवल 14 सीसीटीवी कैमरे तोड़े बल्कि डीवीआर भी चोरी कर लिया। इस घटना से कॉलेज प्रशासन को भारी संपत्ति नुकसान झेलना पड़ा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: हिन्दू बनकर दोस्ती की, रेप के बाद वीडियो बनाए और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया
विज्ञापन


नामजद एफआईआर, चार छात्र जांच के घेरे में
भंवरकुआ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टाफ मेंबर रणजीत शिंदे की शिकायत पर चार छात्रों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जिन छात्रों पर कार्रवाई की गई है उनके नाम विवेक शर्मा, अनुज राज परमार, नवीन बारे और सौरभ जाटव बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इन छात्रों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


93 छात्र जांच की जद में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आईईटी कैंपस में मौजूद 93 छात्रों को जांच के घेरे में लिया गया है। इनमें से कई छात्रों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की साजिश का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि यह केवल चोरी की वारदात नहीं है बल्कि तोड़फोड़ की सुनियोजित कार्रवाई भी हो सकती है।

पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी
इस घटना के बाद आईईटी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाने की बात कही है। वहीं, छात्रों और स्टाफ में इस घटना के बाद भय और असुरक्षा का माहौल देखने को मिल रहा है। जांच पूरी होने तक पुलिस लगातार कैंपस पर निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed