{"_id":"687e0c781345b096a90d3ff2","slug":"indore-news-husband-attacked-wife-with-knife-in-a-dispute-woman-died-during-treatment-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पत्नी के साथ विवाद में पति ने किया चाकू से हमला, उपचार के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पत्नी के साथ विवाद में पति ने किया चाकू से हमला, उपचार के दौरान महिला की मौत
Mon, 21 Jul 2025 03:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 03:16 PM IST
सार
इंदौर के हीरा नगर इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने चाकू से अपनी पत्नी दीपू देवड़ा के गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के हीरा नगर इलाके में पारिवारिक विवाद एक दिल दहला देने वाली घटना में बदल गया, जहां पति ने पत्नी के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
हीरा नगर पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दीपू देवड़ा के रूप में हुई है। दीपू हाल ही में एक रिश्तेदार के घर से लौटकर अपनी बहन के घर रुकी हुई थी। जब यह जानकारी उसके पति प्रदीप को लगी, तो वह उसे वापस घर ले जाने पहुंचा। दीपू ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और प्रदीप ने गुस्से में आकर चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
ये भी पढ़ें; मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा सिस्टम,भारी बारिश से राहत, 23 जुलाई से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद दीपू की भतीजी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गले की नस कटने और अत्यधिक खून बहने से डॉक्टर्स उसे नहीं बचा सके। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विवादों से भरा था वैवाहिक जीवन
पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपू और प्रदीप की शादी को पांच साल हो चुके थे, लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य कारणों से उनके बीच अक्सर विवाद होते थे। कुछ समय पहले हुए झगड़े के बाद दीपू अपने रिश्तेदारों के घर रहने चली गई थी। वह अपने बेटे को भी हरदा जिले में अपनी मां के पास रखती थी, जिससे प्रदीप नाराज़ रहता था। आरोपी प्रदीप एक ढाबे पर काम करता है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।