{"_id":"6922cab3d01c0cdc2306104c","slug":"indore-news-holkar-science-college-student-drowns-in-lodhiya-kund-simrol-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: होल्कर कॉलेज के छात्र की कुंड में गई जान, इकलौते बेटे को खोकर परिवार बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: होल्कर कॉलेज के छात्र की कुंड में गई जान, इकलौते बेटे को खोकर परिवार बेसुध
Sun, 23 Nov 2025 02:19 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:19 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के सिमरोल स्थित लोधिया कुंड में पिकनिक मनाने गए होल्कर कॉलेज के बीएससी छात्र श्रेयांश की डूबने से मौत हो गई। वह मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
श्रेयांश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सिमरोल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है जहां लोधिया कुंड में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक छात्र बीएससी प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था और अपने दोस्तों के साथ वहां पिकनिक मनाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।
घटना का विवरण
सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोधिया कुंड में शनिवार को यह हादसा हुआ। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहने वाला छात्र श्रेयांश (पिता राम गुप्ता) अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए कुंड पर पहुंचा था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने के लिए शोर मचाया जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मुख्यमंत्री बोले- स्वच्छता की तरह फिटनेस इंदौर की नई पहचान बने
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद निकाला शव
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी देर तक चले खोजबीन अभियान के बाद श्रेयांश को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार का इकलौता बेटा था श्रेयांश
जानकारी के मुताबिक श्रेयांश मूल रूप से रीवा का रहने वाला था और इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रीवा में आटा चक्की चलाते हैं और उसकी एक बहन रीवा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने श्रेयांश को महज 4 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए इंदौर भेजा था। शनिवार को छात्र के मोबाइल से ही पिता को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बदहवास परिवार इंदौर पहुंचा।