फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Chief Minister said – like cleanliness, fitness should become the new identity of Indore

Indore News: मुख्यमंत्री बोले- स्वच्छता की तरह फिटनेस इंदौर की नई पहचान बने

Sun, 23 Nov 2025 09:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 23 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि यह दौड़ सामूहिक चेतना का उदाहरण है। फिटनेस का मूल आधार दौड़ है और इंदौर एक बार फिर देश के सामने जनसहभागिता की मिसाल पेश कर रहा है। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर  अलग-अलग नवाचारों से हमेशा आकर्षित करता है।

विज्ञापन
Indore News: Chief Minister said – like cleanliness, fitness should become the new identity of Indore
इंदौर में सुबह हुई मैराथन दौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में रविवार की गुलाबी ठंड वाली सुबह के बीच हजारों शहरवासी एक साथ दौड़े और स्वास्थ्य जागरुकता का संदेश दिया। रन इंदौर वन इंदौर मैराथन दशहरा मैदान से शुरू हुई। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और कहा कि इंदौर हर क्षेत्र में अद्भूत उदाहरण प्रस्तुत करता है। स्वच्छता की तरह फिटनेस इंदौर की नई पहचान बने। यह दौड़ दशहरा मैदान से शुरू हुई और नरेंद्र तिवारी मार्ग, रणजीत हनुमान रोड, महूनाका, अन्नपूर्णा मार्ग होते हुए दशहरा मैदान पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ेंIndore Weather News: इंदौर में कड़ाके की ठंड से राहत, पारा उछला, कोहरा छाया

विज्ञापन

तीन, पांच व सात किलोमीटर की अलग-अलग श्रेणियों की दौड़ में सभी उम्र के धावकों ने भाग लिया। मैराथन के पहले वंदे मातरम गाया गया। इसके बाद स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की शपथ ली। इसके बाद अतिथियों द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर न सिर्फ स्वच्छता, बल्कि हर क्षेत्र में देश-दुनिया में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने दौड़ में शामिल नागरिकों के जज्बे को सलाम किया। देश और शहर सरकार से नहीं जनता के सहयोग से चलता है।यह स्वच्छ शहर इंदौर की जनता के सहयोग से ही नंबर वन शहर है।

 

महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि यह दौड़ सामूहिक चेतना का उदाहरण है। फिटनेस का मूल आधार दौड़ है और इंदौर एक बार फिर देश के सामने जनसहभागिता की मिसाल पेश कर रहा है।जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सिरमौर शहर अपने अलग-अलग नवाचारों से हमेशा आकर्षित करता है और मैराथन दौड़ रन विथ मेयर में आज प्रतिभागियों के जोश को देखकर लगता है कि इंदौर अद्भुत है।दिव्यांग धावकों के लिए विशेष तैयारियां की गई है। सैकड़ों दिव्यांग धावक इसमें दौड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed