फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Gujarat Businessman Accuses Police SI Drink And Drive case

Indore News: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग हंगामा, कारोबारी बोला- पुलिसवाले तो खुद ही नशे में हैं, टीआई से शिकायत

Wed, 10 Jun 2026 10:33 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 10 Jun 2026 10:33 PM IST
सार

कारोबारी का कहना है कि उनके ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी, फिर भी पुलिस ने जबरन गाड़ी जब्त की, जबकि पुलिस ने चालान काटकर कार थाने भिजवा दी। पीड़ित के पास घटना के वीडियो मौजूद हैं और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Indore News Gujarat Businessman Accuses Police SI  Drink And Drive case
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पुलिस चेकिंग के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एबी रोड पर मंगलवार देर रात जब पुलिस टीम ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच कर रही थी, तभी गुजरात के एक बड़े कारोबारी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद में कारोबारी ने चेकिंग का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी का साफ कहना है कि एसआई खुद शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस हाई प्रोफाइल मामले की लिखित शिकायत अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात निवासी बिजनेसमैन महावीर सिंह ने एमआईजी थाने के सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र अग्रवाल और उनके साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाना प्रभारी सीबी सिंह को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


पारिवारिक यात्रा के दौरान वाहन जब्ती का विरोध
शिकायतकर्ता महावीर सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने परिवार के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। मंगलवार के दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद वे सपरिवार इंदौर में रुके थे और सोमवार की सुबह उनकी गुजरात वापस लौटने की योजना थी। रात के समय अचानक बच्चों ने शहर घूमने की जिद शुरू कर दी, जिसके कारण वे अपनी कार से सी-21 मॉल के पास पहुंचे थे। कारोबारी ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी में उनके साथ उनका पर्सनल ड्राइवर भी मौजूद था, जिसने बिल्कुल भी शराब नहीं पी रखी थी। इसके बावजूद पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और जांच के नाम पर महावीर सिंह को भी ब्रीथ एनालाइजर मशीन में फूंक मारने के लिए कहा। कारोबारी का आरोप है कि मशीन में कुछ न आने पर भी पुलिसकर्मियों ने मुंह से शराब की बदबू आने का झूठा बहाना बनाया और जबरन गाड़ी को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर पर नशे में होने के गंभीर आरोप
कारोबारी महावीर सिंह ने ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चेकिंग पॉइंट पर मौजूद सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र अग्रवाल खुद अत्यधिक नशे की हालत में थे। जब कारोबारी ने निष्पक्षता के लिए एसआई से भी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट देने की मांग की, तो अधिकारी अपनी जांच कराने से बचते हुए पीछे हटने लगे। इस खींचतान के चलते सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आखिर में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए कारोबारी का चालान काट दिया और उनकी गाड़ी को जबरन थाने भिजवा दिया। इस कार्रवाई के बाद कारोबारी को देर रात अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ परेशान होते हुए टैक्सी कर होटल वापस जाना पड़ा। पीड़ित बिजनेसमैन ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि उनके पास इस पूरी घटना के पुख्ता वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed