फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Google, Microsoft to join MP Tech Growth Conclave 2025 in Indore

IT Conclave: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी दिग्गज कंपनियां आएंगी, इंदौर बनेगा IT का सुपरपावर

Thu, 24 Apr 2025 07:53 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 24 Apr 2025 07:53 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित हो रहे कॉन्क्लेव में दिग्गज आईटी कंपनियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंचशील टेक्नो पार्क का भूमिपूजन करेंगे और सिंहासा आईटी पार्क में इन्कयूबेशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Indore News: Google, Microsoft to join MP Tech Growth Conclave 2025 in Indore
इंदौर में नई आईटी कंपनियां खुलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में 27 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 में देश-विदेश की आईटी दिग्गज कंपनियों की भागीदारी देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी नामचीन कंपनियां शिरकत करेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 में की गई निवेश घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पंचशील टेक्नो पार्क और इन्कयूबेशन सेंटर का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर पंचशील टेक्नो पार्क प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 10 एकड़ भूमि पर 20 लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में आईटी इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना में लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा सिंहासा आईटी पार्क में 120-सीटर इन्कयूबेशन सेंटर की शुरुआत भी मुख्यमंत्री के हाथों होगी। इस कार्यक्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और कास्टनेक्स जैसी दो नई कंपनियों का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 10,248 वर्गफुट क्षेत्र में 100 स्टार्टअप्स के लिए इन्कयूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


‘टेक डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश’ फिल्म का होगा प्रदर्शन
आईटी कॉन्क्लेव के दौरान शाम को एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्यूरेट की गई विशेष फिल्म 'टेक डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश' दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए राज्य के तकनीकी विकास की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म प्रदर्शन के उपरांत नीतिगत घोषणाएं की जाएंगी और मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) की कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया जाएगा। साथ ही, उत्कृष्टता केंद्रों, इन्कयूबेशन हब, सॉफ्टवेयर विकास सुविधाओं और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर नोडल का उद्घाटन भी इसी सत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री करेंगे उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा
आईटी कॉन्क्लेव के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश की प्रमुख आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी निवेश परियोजनाओं की वास्तविक समय में निगरानी और सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को एंड-टू-एंड सपोर्ट दिया जाएगा, जिससे परियोजनाओं की प्रगति को ट्रैक करना आसान होगा।


यह कंपनियां करेंगी शिरकत
मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) इंदौर के स्टॉफ महाप्रबंधक एवं नोडल अधिकारी द्वारकेश कुमार सराफ ने बताया कि दुनिया की शीर्ष कंपनियां यहां आएंगी। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एनवीडिया, सीमंस ईडीए, एएनएसआर, थोलोन्स, योटा इन्फ्रास्ट्रक्चर, सीटीआर एलएस, रैक बैंक, नेट लिंक, इन्फो-बीन्स, डेटा इंजीनियस, बलकेनैस टेक्नोलॉजी, एचएल बीएस टेक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), पंचशील रियल्टी, एम्बर इंटरप्राइजेज, केदार कैपिटल, बोस्टन इंडिया, प्राइमस पार्टनर्स, वीएलएस आई सोसाइटी ऑफ इंडिया, कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम), इम्पिटस टेक्नोलॉजीस, अपॉइंटी, यश टेक्नोलॉजीस प्रमुख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed