{"_id":"66b64c9f2bfee7fece00fbaa","slug":"indore-news-global-healing-day-krishna-guruji-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 11 अगस्त को ऋषिकेश में मनाया जाएगा ग्लोबल हीलिंग डे, दुनियाभर के लोग शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 11 अगस्त को ऋषिकेश में मनाया जाएगा ग्लोबल हीलिंग डे, दुनियाभर के लोग शामिल होंगे
Fri, 09 Aug 2024 10:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:36 PM IST
सार
इंदौर के आध्यात्मिक हीलर कृष्णा कांत मिश्रा, कृष्णा गुरुजी की पहल पर विश्व शांति के लिए जुटेंगे कई पंथ के लोग।
विज्ञापन
कृष्णा गुरुजी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसुदेव कुटुंबकम विश्व एक परिवार की सोच से पिछले 8 वर्षों से 11 अगस्त को ग्लोबल हीलिंग डे मनाया जाता है। इसमें सभी पंथों के अनुयायी मिलकर विश्व शांति और मानवता के लिए प्रार्थना करते हैं। इस वर्ष भी भारत के ऋषिकेश में 11 अगस्त को ग्लोबल हीलिंग डे मनाया जा रहा है।
ग्लोबल हीलिंग डे सर्वधर्म प्रार्थना का कारण
आध्यात्मिक हीलर कृष्णा कांत मिश्रा, कृष्णा गुरुजी ने बताया मैंने अधिकांश जीवन शारीरिक संघर्ष के साथ गुजारा है। एक वक्त मैंने किसी पंथ विशेष के ब्लड बैंक से ब्लड देने की बात की। उन्होंने कहा कि हम हमारे पंथ के लोगों को ही रक्त देते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य की जरूरत भी सिर्फ अपने पंथ के लोगों के लिए करते हैं। यह सुनकर मुझे बड़ा दुख हुआ। ऊपर वाले ने हमें समान बनाकर भेजा है, लेकिन हमने उसे बांट दिया है। तभी से मैंने संकल्प लिया कि मैं कुछ ऐसा करूंगा जिसमें पंथ और धर्म से पहले मानवता हो।
सभी को एक मंच पर जुटाया
कहने को सब कहते हैं कि हम सब एक हैं, पर इंसानों को पंथ और धर्म में बांटने से इंसानियत का गला घोंटा गया है। एक दिन, 11 अगस्त को निर्धारित कर, मैंने धर्म, पंथ, देश-विदेश के लोगों को एक कड़ी में बांधना शुरू किया। मुझे ऑनलाइन कांसेप्ट का भरपूर सहयोग मिला। 11/08/2016 को ऑनलाइन कार्यक्रम करने के बाद 2017 से नियमित रूप से किसी एक देश में यह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। भारत देश तो स्वतः ही वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देता है। 2016 में ऑनलाइन, 2017 में मलेशिया, 2018 भारत उज्जैन, 2019 दुबई, 2020-2021 कोविड की वजह से ऑनलाइन, 2022 अमेरिका सिएटल, 2023 न्यूयॉर्क में आयोजन हुआ। 11 अगस्त 2024 को नवम ग्लोबल हीलिंग डे ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित होना है। कृष्णगुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश विदेश से लोग शामिल होंगे।