फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news girl suicide case crime

Indore News: प्रेमी ने कहीं और सगाई की तो प्रेमिका ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में किया जिक्र

Tue, 04 Jun 2024 08:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Jun 2024 08:55 PM IST
सार

दो भाइयों की इकलौती बहन ने दिल टूटने से जीवन त्याग दिया। कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। 
 

विज्ञापन
indore news girl suicide case crime
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेम में असफल होने पर इंदौर के हीरा नगर में रहने वाली एक युवती ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें प्रेम में असफल होने की बात कही है। उसने सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। युवती ने नोट में लिखा है कि उसके प्रेमी का रिश्ता कहीं और हो गया। इस कारण वह जीना नहीं चाहती। 
विज्ञापन


लाहिया कॉलोनी में रहने वाली आयुषी (22) ने अपने घर में ही सुसाइड कर लिया। हीरा नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को उसकी मां ने उसे फंदे पर देखा। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। परिवार के मुताबिक आयुषी ने लॉकडाउन के समय पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके परिवार में दो भाई हैं। वह इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन


डिप्रेशन में चल रही थी
आयुषी का उसी इलाके में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक वह दोनों शादी करना चाहते थे। तीन महीने पहले दोनों के बीच रिश्ते को लेकर बात भी हुई थी लेकिन बात आगे बढ़ नहीं सकी। इसके बाद एक माह पहले ही उस लड़के ने कहीं और सगाई कर ली। इसके बाद से आयुषी डिप्रेशन में चल रही थी। पुलिस के मुताबिक आयुषी ने इस बात का जिक्र सुसाइड नोट में भी किया है। पुलिस परिजन के बयान ले रही है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed