फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ghee Adulteration milawat

Indore News: पांच लाख रुपए का नकली घी पकड़ाया, अधिकारी भी स्टॉक देखकर चौंक गए

Fri, 11 Oct 2024 08:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 11 Oct 2024 08:36 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जप्त किए गए घी के सैंपल हुए फेल, त्योहारों के चलते टीम लगातार कर रही है चेकिंग। 
 

विज्ञापन
indore news ghee Adulteration milawat
नकली घी के साथ अधिकारियों की टीम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लिए गए 5 नमूनों में से दो नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। उक्त दोनों नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं। शेष और तीन नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा पिछले कुछ माह से अमानक, मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


संचार नगर में पकड़ाया
इसी क्रम में पिछले महीने विभाग को शिकायतकर्ता द्वारा सूचना मिली थी कि राजस्थान की एक घी निर्माता फर्म बाल गोपाल डेरी प्रोडक्ट्स रणपुर कोटा द्वारा खाद्य पदार्थ घी को मार्केटिंग फर्म श्री कुबेर इंटरप्राइजेस, संचार नगर इंदौर के माध्यम से इंदौर शहर में विक्रय किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जब उक्त प्रतिष्ठान कुबेर इंटरप्राइजेस का औचक निरीक्षण किया गया तो पाया कि प्रतिष्ठान संचालक के पास इंदौर शहर में खाद्य पदार्थ विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं है। 
विज्ञापन


झाबुआ के पते पर मिला लाइसेंस
प्रतिष्ठान संचालक द्वारा झाबुआ के पते का लाइसेंस दिखाया गया। उक्त प्रतिष्ठान में महाश्री ब्रांड के गाय के घी एवं भैंस के घी के अलग-अलग पैकिंग के कुल 05 नमूने लिए। कुल 800 लीटर घी मिला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपए थी। उक्त नमूनों में से दो नमूनों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई है जिनके अनुसार घी अमानक स्तर का पाया गया है, रिपोर्ट के अनुसार घी में अन्य तेल मिला हुआ है। उक्त शेष तीन नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम वैधानिक कार्यवाही संपन्न कर प्रकरण को न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही अमानक पाए गए घी के जप्त स्टॉक का वैधानिक रूप से विनष्टिकरण न्यायालय के आदेशानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों की भी जांच जारी
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला इंदौर में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के गठित दलों द्वारा भी सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज एक दल द्वारा महालक्ष्मी नगर स्थित मां राजेश्वरी दूध दही भंडार एंड स्वीट्स से मावा एवं पनीर के कुल 02 नमूने लिए गए। साथ ही तुलसी नगर स्थित जय मां अम्बे डेरी से पनीर एवं घी के कुल 02 नमूने लिए गए। दूसरे दल द्वारा सुखदेव नगर एक्सटेंशन स्थित नमकीन एंड स्वीट्स का निरीक्षण कर नमकीन सेव का एक नमूना लिया गया।


संचालकों को दिए गए निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को परिसर में उचित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, कर्मचारियों का नियमित रूप से मेडिकल चेकअप करवाने, परिसर में कीट प्रबंधन प्रणाली का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने तथा खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए। लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जाएगा, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्रति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed