फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news gas cylinder blast update

Indore News: दुकान में फटा सिलेंडर, सामान उड़कर बाहर आया, तीन घायल

Thu, 28 Aug 2025 03:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 28 Aug 2025 03:17 PM IST
सार

Indore News: 60 फीट रोड पर दीपक ट्रेडर्स की दुकान में हुआ हादसा, दुकान का बोर्ड भी फट गया, घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन
indore news gas cylinder blast update
गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। 60 फीट रोड स्थित दीपक ट्रेडर्स नामक दुकान में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि दुकान का बोर्ड फट गया और सामान उड़कर बाहर आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: कमलनाथ दिग्विजय विवाद पर सिंघार बोले- पुरानी बातों को याद करने से क्या मतलब, जो बिकना थे बिक गए
विज्ञापन


गैस रिफिलिंग की आशंका, फोरेंसिक टीम पहुंची
घटना विनोद माखीजा के दो मंजिला मकान में हुई। इसी भवन में बंटी कसेरा किराए से बर्तन की दुकान चलाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस पहुंची। दुकान से चार-पांच सिलेंडर जब्त किए गए हैं। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी ने दी जानकारी
एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि हादसे में दीपक माखीजा, रोहित और सुनील घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पड़ोसी ने दी सूचना
दुकानदार जितेंद्र कसेरा ने बताया कि उन्हें फोन पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दुकान के पास गैस की टंकी फट गई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ब्लास्ट माखीजा के घर में हुआ था। इस धमाके से उनकी दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचा।


प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा वॉशर निकालते समय हुआ हादसा
आसपास के लोगों ने बताया कि हादसा गैस रिफिलिंग के कारण नहीं बल्कि वॉशर निकालते समय हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

धमाका इतना जोरदार था कि कान बंद हो गए
घायल रोहित ने बताया कि वह दुकान में बर्तन जमा रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और वह बाहर जा गिरा। वहीं, 16 वर्षीय सुनील पाल ने कहा कि वह साफ-सफाई कर रहा था, तभी धमाका हुआ और उसके कान सुन्न हो गए। सुनील रिक्शा चालक का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed