फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Ganesha installation in leprosy ashram, special aarti celebrated with patients

Indore News: कुष्ठ आश्रम में गणेशजी की स्थापना, रोगियों संग मनाई गई विशेष आरती, कृष्णा गुरुजी ने दिया ये संदेश

Wed, 27 Aug 2025 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

इंदौर में गणेश चतुर्थी पर “अंधन को आंख देत, कोड़न को काया” मुहिम के तहत कुष्ठ सेवा सदन में गणेश स्थापना हुई। कृष्णा गुरुजी की मौजूदगी में पूजा-पाठ व आरती संपन्न हुई। सेवा कार्यों को बढ़ावा देने हेतु जसंता बाई को ‘विघ्नहर्ता 2025’ सम्मान और रोगियों को नया फ्रिज भेंट किया गया।

विज्ञापन
Indore News: Ganesha installation in leprosy ashram, special aarti celebrated with patients
कुष्ण आश्रम में जरूरत होने पर कृष्णा गुरुजी ने नया फ्रिज भेंट किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजसेवा और धार्मिक आस्था को जोड़ते हुए बुधवार को शहर में एक अनोखा आयोजन हुआ। "अन्धन को आंख देत, कोड़न को काया" मुहिम के तहत गणेश चतुर्थी पर कुष्ठ रोगियों के बीच गणेश स्थापना की गई। यह कार्यक्रम डॉक्टर कॉलोनी स्थित कुष्ठ सेवा सदन में आयोजित हुआ, जहां अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-पाठ और आरती संपन्न की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डीसीपी की आलीशान विदाई पार्टी, आतिशबाजी, सिंहासन और लग्जरी गाड़ियों ने चौंका दिया
विज्ञापन


कार्यक्रम का यह सातवां वर्ष था, जिसमें गणेश आरती को मानव सेवा से जोड़ने की परंपरा निभाई गई। इस अवसर पर विघ्नहर्ता 2025 के प्रथम सम्मान से जसंता बाई को नवाजा गया। जसंता बाई स्वयं कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं, लेकिन इसके बावजूद वर्षों से आश्रम में रहकर अन्य रोगियों की सेवा और देखभाल करती आ रही हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। कुष्ठ रोगियों की आवश्यकता को देखते हुए इस अवसर पर एक नई सौगात भी दी गई। आश्रम का पुराना फ्रिज खराब हो जाने के कारण दवाओं और सब्जियों को सुरक्षित रखने में समस्या आ रही थी। इस मौके पर कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रोगियों के लिए नया फ्रिज भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में घर-घर विराजे गणपति बप्पा, खजराना गणेश का स्वर्ण आभूषणों से हुआ श्रृंगार

आरती गान के बाद कृष्णा गुरुजी ने कहा, “गणेश आरती स्वयं संदेश देती है कि अंधों को नेत्र और पीड़ितों को सहारा देना ही सच्ची आराधना है। समाज का हर व्यक्ति अपने स्तर पर सेवा कार्य से किसी के जीवन की बाधाएं दूर करे, यही विघ्नहर्ता की वास्तविक पूजा है।” उन्होंने घोषणा की कि आगामी दिनों में भी सेवा कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य करने वाले लोगों को प्रतिदिन उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य अनिल कुमार, ज्योति दवे, पिंकू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed