{"_id":"66dbec41ef9e67c7f90f475d","slug":"indore-news-ganesh-chaturthi-hartalika-teej-rajwada-event-police-complain-2024-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर में तीज पूजा में महिलाओं से गंदी हरकत, युवकों ने पहले बताए हिंदू नाम, आधार कार्ड से पता चला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर में तीज पूजा में महिलाओं से गंदी हरकत, युवकों ने पहले बताए हिंदू नाम, आधार कार्ड से पता चला सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:48 AM IST
सार
Indore Crime News: 22 साल पुरानी राजबाड़ा की तीज पूजा में पहली बार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई है। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दस युवकों को पकड़ा है। पहले उन्होंने हिंदू नाम बताए, लेकिन बाद में आधार कार्ड से उनके असली नाम पता चले हैं।
विज्ञापन
1 of 3
राजबाड़ा पर हरितालिका तीज के कार्यक्रम में हुई छेड़छाड़।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर में शुक्रवार की रात हरतालिका तीज की पूजा में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हुई। राजबाड़ा पर 22 वर्षों से हो रही भजन संध्या में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल 8 से 10 युवकों को पकड़ा है। टीआई दीपक यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि युवकों को पूछताछ के बाद जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता गन्नी चौकसे ने कहा कि घटना के दौरान लोगों ने खुद आरोपी युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
2 of 3
कार्यक्रम के दौरान हजारों महिलाएं नृत्य और भक्ति में झूमती रहीं।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
क्या है मामला
शुक्रवार रात राजबाड़ा पर हुई हरितालिका तीज की पूजा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। देर रात करीब 12 बजे के आसपास वर्ग विशेष के युवकों ने महिलाओं को छेड़ना शुरू कर दिया। महिलाओं को गलत तरीके से टच किया तो उन्होंने विरोध किया। मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नाम पूछने पर लड़कों ने पहले हिन्दू नाम बताए, शंका होने पर उनसे आईडी कार्ड मांगे गए तो वे आनाकानी करने लगे। इसके बाद कुछ युवकों के आधार कार्ड चेक किए तब उनके सही नाम पता चले। बजरंग दल का कहना है कि हमनें 14 लड़कों को पुलिस के हवाले किया गया है।
3 of 3
स्कूल और कालेज की छात्राएं भी बड़ी संख्या में पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
घटना के बाद युवकों की एंट्री बंद की
घटना के बाद कार्यक्रम में अकेले आ रहे युवकों की एंट्री बंद कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ उन्हीं युवकों को अंदर आने दिया जो किसी महिला के साथ में आ रहे थे। राजबाड़ा पर रात्रि को मातृ शक्ति के भव्य रतजगा के आयोजन में यातायात व्यवस्था संभालने में महिला पुलिस ने मोर्चा मोर्चा संभाला। विशेष रूप से ट्रैफिक टीआई राजबाड़ा प्रभारी सीमा भंडारी मय स्टाफ के साथ तैनात थीं।
बहुत खास होता है यह आयोजन
हरतालिका का रतजगा राजबाड़ा चौक में बेहद खास होता है। निर्जला व्रत के बावजूद यहां भजनों की स्वरलहरियों और आतिशबाजी के बीच महिलाओं और युवतियों की भक्ति का उत्साह उनके नृत्य में देखने को मिलता है। शुक्रवार को रात करीब पौने 12 बजे राजबाड़ा चौक लगभग पूरा ही भर गया था। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी पहुंचे और फूल बरसाकर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। राजबाड़ा के जनता चौक में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी महिलाएं और युवतियां इसमें शामिल हुईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।