फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Fraud Case Filed Against Congress Leaders for Illegal Land Grab in Indore

Indore News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर केस दर्ज, जिला अध्यक्ष भी आरोपी, जमीन का मामला

Tue, 27 May 2025 06:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 May 2025 06:22 PM IST
सार

Indore News: तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ जमीन पर जबरन कब्जा करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Indore News: Fraud Case Filed Against Congress Leaders for Illegal Land Grab in Indore
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन पर कब्जे के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी समेत इंदौर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जमीन पर जबरन कब्जा किया और शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता को धमकाया। तेजाजी नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 के तहत केस दर्ज किया है। नरेंद्र मेहता, जो महावीर बाग के निवासी हैं, उन्होंने पुलिस में यह केस दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 मार्च 2025 को यादव और पटवारी के समर्थकों ने उनकी ग्राम उमरी खेड़ी में स्थित साढ़े छह एकड़ जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। यादव 15-20 लोगों के साथ वहां आए और उन्हें डराकर जमीन से बाहर कर दिया। मेहता का आरोप है कि सभी आरोपी अब उस जमीन पर कॉलोनी डेवलप कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उसका प्रचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जमीन नवरतनमल जैन के नाम दर्ज
नरेंद्र मेहता ने बताया कि यह जमीन होलकर रियासत द्वारा फरवरी 1939 में नारायण पलसीकर को इनाम स्वरूप दी गई थी। उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में इस जमीन को विक्रय संधि के तहत खरीदा था और उसी समय से इस पर उनका वैध अधिकार है। प्रदेश की राजस्व संहिता के अनुसार, वे इस जमीन के कानूनी मालिक हैं। इसके बावजूद, आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के रिकॉर्ड में भी हेरफेर की है। मेहता ने इस बाबत राजस्व अधिकारियों को भी शिकायत की है।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने का आरोप
नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जमीन पर अपनी वैधता का दावा किया और शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन पर एक कमरे का निर्माण भी शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया के माध्यम से उस जमीन की बिक्री का प्रचार कर रहे हैं। मेहता ने कहा कि जब भी वे जमीन देखने जाते हैं, आरोपियों द्वारा उन्हें धमकाया जाता है और अवैध रूप से रुपए की मांग भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर का भी आरोप
मेहता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश की है। हालांकि, राजस्व विभाग के अभिलेखों में यह जमीन अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम दर्ज है। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में जैन के नाम वाली पर्ची पर चिपकाकर उनके स्थान पर सदाशिव यादव का नाम लिखवा दिया गया है। इस मामले में मेहता ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी शिकायत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed