फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: बेटे ने पूर्व कुलपति को घर से निकाला, कलेक्टर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'नहीं सुधरा तो...'

Tue, 04 Nov 2025 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Nov 2025 08:15 PM IST
सार

Indore News: कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को डीएवीवी के पूर्व कुलपति नरेंद्र धाकड़ ने अपने बेटे पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया, जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Indore News Former DAVV VC Narendra Dhakad accuses son of assault at Collector
व्हीलचेयर पर पहुंचे पूर्व कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कई गंभीर मामले सामने आए। इस दौरान एक चौंकाने वाला मामला तब आया, जब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के पूर्व कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ व्हीलचेयर पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने अपने ही बेटे के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई।


पूर्व कुलपति ने बेटे पर लगाए गंभीर आरोप
व्हीलचेयर पर पहुंचे पूर्व कुलपति डॉ. नरेंद्र धाकड़ ने कलेक्टर को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनका बेटा उनके साथ मारपीट करता है और उन्हें घर से बाहर निकाल देता है। उन्होंने शिकायत में कहा कि कुछ दिनों पहले जब उन्होंने बेटे की हरकतों का विरोध किया, तो बेटे ने उनका मोबाइल फोन भी छीनकर रख लिया। डॉ. धाकड़ ने कलेक्टर से अपनी समस्या का जल्द से जल्द हल करने की गुहार लगाई।

बेटे ने कहा मेरी बेटी के साथ मारपीट करते हैं  डॉ. धाकड़
वहीं बेटे ने घर के सीसीटीवी फुटेज दिखाए हैं और बताया है कि डॉ. नरेंद्र धाकड़ अपनी पोती के साथ मारपीट करते हैं। बेटे ने यह भी कहा है कि वे माता पिता का पूरा ध्यान रखते हैं। 

यह भी पढ़ें...
Indore News: भेरूघाट हादसे के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 बसें फंसीं, वसूला 80 हजार का जुर्माना

कलेक्टर ने दिया सुलह का आश्वासन
पूर्व कुलपति की गंभीर शिकायत को सुनने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस विवाद को बैठकर सुलझाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि पहले दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर समझाया जाएगा। यदि बातचीत से हल नहीं निकलता है, तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों ने कलेक्टर का किया सम्मान
जनसुनवाई में एक सुखद क्षण भी देखने को मिला, जब सांवेर क्षेत्र से आए किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर शिवम वर्मा का सम्मान किया। किसानों ने कलेक्टर को साफा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। किसानों ने बताया कि हाल ही में सांवेर कृषि उपज मंडी में कलेक्टर वर्मा ने उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया था, जिसके लिए वे विशेष रूप से आभार व्यक्त करने आए थे।

250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
मंगलवार की जनसुनवाई में 250 से अधिक नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन पारिवारिक विवाद, मकान पर अवैध कब्जे, प्लॉट न मिलने और रास्ता विवाद से संबंधित थे।
Indore News Former DAVV VC Narendra Dhakad accuses son of assault at Collector
वासुदेव वर्मा के परिवार के साथ कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में कलेक्टर ने बुजुर्ग मतदाता से भरवाया फॉर्म
इंदौर जिले में आज से मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो चुका है। अभियान के तहत बीएलओ खुद मतदाताओं के घर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पहले दिन कलेक्टर शिवम वर्मा खुद मतदाता के घर पहुंचे। वे अपनी टीम के साथ इमली बाजार में रहने वाले 95 वर्षीय वासुदेव वर्मा के घर पहुंचे और उन्हें SIR से जुड़ी जानकारी दी। उनका फाॅर्म भी भरवाया। इस दौरान वासुदेव वर्मा ने कलेक्टर साथ अपना अनुभव भी सांझा किया। इस पर कलेक्टर ने खुशी जताई है। वासुदेव वर्मा ने उन्हें बताया, उन्होंने आज तक सभी चुनाव के दौरान अपने मत का प्रयोग किया है। वे SIR को लेकर भी काफी उत्साहित थे। कलेक्टर भी वर्मा से मिलाकर बेहद खुश नजर आए। इंदौर में एक माह तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चलेगा। इस दौरान फर्जी, डुप्लीकेट और बाहरी लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। अभियान के तहत बीएलओ सभी मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर वैरिफिकेशन करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed