{"_id":"6a30307469b6a66fa3091429","slug":"indore-news-fire-breaks-out-at-furniture-shop-in-jawahar-marg-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: तीन मंजिला इमारत बनी आग का गोला, जल गया लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: तीन मंजिला इमारत बनी आग का गोला, जल गया लाखों का सामान
Mon, 15 Jun 2026 10:33 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:33 PM IST
सार
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों और पानी के टैंकरों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोका गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने इस तरह पाया आग पर काबू।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर के जवाहर मार्ग पर सोमवार देर शाम एक तीन मंजिला फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इमारत की ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और टैंकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
शाम साढ़े सात बजे भड़की आग
फायर ब्रिगेड अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे नंदलालपुरा के पास स्थित प्रिंस फर्नीचर की दुकान में हुआ। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में तीन पानी के टैंकर भी मौके पर बुलाए गए।
विज्ञापन
ऊपरी मंजिलों में देर रात तक चला रेस्क्यू
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद दुकान के निचले हिस्से में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, आग की लपटें ऊपरी मंजिलों तक फैल चुकी थीं, जिसके कारण ऊपरी हिस्सों में आग बुझाने का काम देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से रोका गया ट्रैफिक
घटना की जानकारी मिलते ही जवाहर मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फोम और लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सड़क के दोनों ओर का ट्रैफिक रोक दिया।
आसपास की दुकानें सुरक्षित
इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का कीमती फर्नीचर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। चूंकि इस क्षेत्र में फर्नीचर और फोम से जुड़ी कई अन्य दुकानें भी हैं, इसलिए बड़ा खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, दमकल टीम की मुस्तैदी से आग को समय रहते आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैलने से रोक लिया गया।
