फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news family business event

Indore News: नई पीढ़ी के लिए फैमिली बिजनेस एक वरदान है, नवाचार के साथ उसे आगे बढ़ाएं

Wed, 05 Jun 2024 01:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 05 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

इंदौर में फैमिली बिजनेस फोरम का शुभारंभ, शहर के 155 उद्योगपतियों ने की शिरकत। जाने बिजनेस को बढ़ाने के टिप्स।                                             
 

विज्ञापन
indore news family business event
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

फैमिली बिजनेस फोरम NGI ने पारिवारिक बिजनेस में आने वाली समस्याओं और अवसरों पर एक पैनल डिस्कशन का आयोजन किया। WIA वूमेन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रेष्ठा गोयल ने बताया की इस कार्यक्रम के द्वारा इंदौर और मध्य प्रदेश व्यापारिक परिवारों के साथ एक संवाद आयोजित किया गया। इस पैनल डिस्कशन में इंदौर के करीब 155 उद्योगपति शामिल हुए शामिल हुए। 
विज्ञापन


नए अवसरों को तलाशना होगा
कार्यक्रम में फैमिली बिजनेस में आने वाली सारी समस्याओं और अवसरों के बारे में चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि फैमिली बिजनेस से संबंधित सभी प्रकार के इकोसिस्टम को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। अक्सर यह देखा जाता है कि नई पीढ़ी अपने पारिवारिक व्यापार को संभालने में अधिक रुचि नहीं लेती। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को पारिवारिक बिजनेस को संभालने के फायदों के बारे में बताना होगा। 
विज्ञापन


नवाचार जरूरी
सीएस प्रकल्प जैन ने कहा कि एक पीढ़ी एक व्यापार को स्थापित करती है और यदि नई पीढ़ी नवाचार के साथ उसमें आती है तो उस व्यापार के तेजी से आगे बढ़ने की संभावना बन जाती है। कार्यक्रम में अंकुश अग्रवाल, योगेश मेहता, प्रमोद डफरिया ने फैमिली बिजनेस से कई दिलचस्प पहलुओं पर चर्चा की। इसके साथ एक पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया। श्रेष्ठा गोयल ने बताया कि अभी पुणे, मुंबई, सूरत में कॉन्फ्रेंस हो चुकी है। इस संस्था के प्रमुख राहुल जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत एक अच्छी शुरुआत हमने इंदौर और मध्य प्रदेश में की और आगे भी हम इस तरह के प्रोजेक्ट लेकर मध्य प्रदेश में कई कार्यक्रम कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed