फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Eye Specialist Duped of ₹29 Lakh in Online Medical Equipment Scam

Indore News: इंदौर के मशहूर डॉक्टर से 29 लाख की ठगी, ऑनलाइन डील का भयानक सच आया सामने

Fri, 31 Jan 2025 05:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 31 Jan 2025 05:58 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एक नेत्र विशेषज्ञ से 29 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऑनलाइन डील के जरिए डॉक्टर को महंगे उपकरण देने का झांसा देकर ठग ने रकम हड़प ली।

विज्ञापन
Indore News Eye Specialist Duped of ₹29 Lakh in Online Medical Equipment Scam
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पलासिया क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 'केयर ग्लोबल इंडिया' नाम की एक कंपनी ने उनसे वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर आंखों के उपकरण देने का वादा किया और लाखों रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

पलासिया पुलिस के अनुसार, डॉक्टर महेश अग्रवाल, जो 'श्री गणेश नेत्रालय' के संचालक हैं, ने अपने क्लिनिक के लिए ऑप्थेलमोलॉजी उपकरणों की आवश्यकता के चलते अपने परिचितों से संपर्क किया। इसी दौरान, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आदित्य सिटी निवासी राकेश कौल ने उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क साधा और खुद को "केयर ग्लोबल इंडिया" कंपनी का संचालक बताया। उपकरणों को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद डॉक्टर ने कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में 5 लाख रुपए जमा कर दिए। इसके बाद उन्होंने 40 लाख रुपए का लोन लिया और उसमें से 19 लाख रुपए राकेश कौल की कंपनी को ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन

डील पूरी होने की उम्मीद में डॉक्टर अग्रवाल ने एक बार फिर 5 लाख रुपए का भुगतान किया। इस तरह उन्होंने कुल 29 लाख रुपए राकेश कौल को दिए। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई उपकरण नहीं मिला। जब डॉक्टर ने राकेश कौल से संपर्क किया, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने ईमेल और पत्र भेजे, यहां तक कि कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed