{"_id":"66b381bd6d1dd5e06005f031","slug":"indore-news-english-teacher-student-relationship-hanged-crime-case-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंग्लिश टीचर ने की रेप की शिकायत, छात्र ने फांसी लगाई, परिजन बोले बेटे को फंसाया, पैसे ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंग्लिश टीचर ने की रेप की शिकायत, छात्र ने फांसी लगाई, परिजन बोले बेटे को फंसाया, पैसे ऐंठे
Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:16 PM IST
सार
परिजन ने पुलिस पर भी 45 हजार रुपए लेकर बेटे को छोड़ने का आरोप लगाया है। परिजन ने बेटे का शव रखकर चक्काजाम किया।
विज्ञापन
परिजन ने किया चक्काजाम।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसकी इंग्लिश कोचिंग टीचर ने मंगलवार को उस पर रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे थाने से छोड़ा तो घर आकर उसने अपने कमने में फांसी लगा ली। बेटे की सुसाइड के बाद पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 45 हजार रुपए लेकर पुलिस ने हमारे बेटे को छोड़ा था। परिवार ने यह भी कहा है कि इंग्लिश टीचर और उसकी मां बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। दोनों ने उसे झूठे केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल किया। वह उसे धमकी भरे मैसेज भेजती थी और पैसे लेती थी। पिता ने कहा कि बेटे को घर से रुपए चुराते समय उन्हें यह बात पता लगी थी।
परिजन ने किया चक्काजाम, पैसे लेने वाली पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग
बुधवार को गौरव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन गौरव का शव लेकर महिला थाने पहुंचे और चक्काजाम किया। इस दौरान तीन थानों के प्रभारी ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोग नहीं माने। उन्होंने रुपए लेने वाली महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, इंग्लिश टीचर और उसकी मां पर केस दर्ज करने के साथ उन्हें फांसी की सजा की मांग भी की है। अफसरों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म किया गया।
विज्ञापन
घर जाकर लगा ली फांसी
भागीरथपुरा में रहने वाले गौरव पुत्र राजू हाड़ा (19 साल) ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। वह बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। छोटी बहन ने रात में उसे फंदे पर लटके देखा और पिता को सूचना दी, इसके बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल वालों ने वहां से एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
कोचिंग की टीचर कर रही थी ब्लैकमेल
परिवार ने बताया कि इंग्लिश कोचिंग पढ़ाने वाली टीचर गौरव से तीन-चार साल बड़ी है। गौरव ने 11 महीने पहले उससे इंग्लिश कोचिंग लेना शुरू किया था। गौरव का टीचर से अफेयर हो गया था जिसके बाद वह परेशान रहने लगा था। परिजन का कहना है कि टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह गौरव को दूसरी लड़कियों से बात करने से भी मना करती थी। पिता ने बताया कि वह गौरव से कई बार हजारों रुपए ले चुकी थी। एक बार मैंने गौरव को घर से रुपए चुराते पकड़ा तो पता चला कि टीचर उसे ब्लैकमेल कर रही है। पिता ने कहा कि टीचर गौरव को रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी और बार बार इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज करती थी। इसके बाद वह गौरव की शिकायत करने थाने पहुंच गई। थाने से आकर गौरव ने फांसी लगा ली।
पिता का आरोप- महिला थाने में 3 लाख रुपए मांगे
गौरव के परिजन ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला पुलिस थाने में दो महिला पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को गौरव को धमकाया था। गौरव के पिता ने बताया कि महिला थाने में गौरी तिवारी और कौशल्या मैडम ने बेटे को छोड़ने के लिए तीन लाख रुपए मांगे थे। बाद में उन्होंने 45 हजार रुपए लेकर छोड़ा। वहीं महिला थाने की टीआई कौशल्या चौहान ने कहा कि दोनों पक्षों ने खुद समझौता कर लिया था। पुलिस पर पैसे लेने के आरोप झूठे हैं।