फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Election Voting continues under tight security amid development promises

Indore News: इंदौर चांदी-सोना-जवाहरात व्यापारी एसो. के चुनाव में बसंत और हुकुम सोनी को सर्वाधिक वोट मिले

Sat, 14 Dec 2024 10:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 14 Dec 2024 10:41 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के सराफा बाजार में सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच हुए।

विज्ञापन
Indore News Election Voting continues under tight security amid development promises
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर। सराफा बाजार में सोना-चांदी जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को भारी उत्साह के बीच हुए। देर शाम आए नतीजों में सत्ताधारी विकास पैनल का दबदबा ताजा चुनाव में भी दिखा। विकास पैनल के बसंत और हुकुम सोनी को सर्वाधिक वोट मिले।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान गीतांजलि प्लाजा, छोटा सराफा में शाम 5 बजे चला। कुल 886 मतदाताओं में से 833 ने वोट डाले। मतदान खत्म होने के बाद परिणाम आया तो विकास पैनल के आठ उम्मीदवार विजय घोषित हुए जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सफलता मिली।
विज्ञापन


विजयी उम्मीदवार और प्राप्त मत
बसंत सोनी            759
हुकम सोनी            652
ईश्वर जैन               633
अजय लाहोटी         621
सुशील गुड्डी            566
अजय अलंकार       555
अशोक शर्मा          540
अविनाश शास्त्री     501
निर्मल वर्मा            497
कोमल कोठाना      494
अभिजीत वर्मा       473

चुनाव में कुल 22 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने व्यापारियों से लगातार संपर्क साधते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के अंतिम समय तक मतदाताओं को अपने नाम और नंबर लिखे कार्ड बांटते हुए नजर आए। साथ ही सराफा बाजार के विकास, यातायात समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हितों के लिए काम करने के वादे करते हुए समर्थन मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed