फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news dumper bike accident

Indore News: इंदौर में बैंक कर्मचारी की दर्दनाक मौत! डंपर ने मारी बाइक को टक्कर

Wed, 15 Jan 2025 07:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Jan 2025 07:33 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के कनाडिया बैंक में कार्यरत कर्मचारी हार्दिक चौहान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ऑफिस के काम से कम्पेल जा रहे थे, जब खुड़ैल रोड पर एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
indore news dumper bike accident
हार्दिक चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कनाडिया बैंक में कार्यरत हार्दिक चौहान की खुड़ैल रोड पर एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हार्दिक, जो कि यादव नगर के निवासी थे और एमपी ग्रामीण बैंक की कनाडिया ब्रांच में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे, ऑफिस के काम के सिलसिले में कम्पेल जा रहे थे। रास्ते में देवगुराड़िया के पास उनकी बाइक को एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

अस्पताल ले गए पर बचा नहीं पाए
टक्कर इतनी गंभीर थी कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत बिगड़ने पर एमवाय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान हार्दिक की मौत हो गई। हार्दिक के परिवार में उनकी पत्नी, एक छोटा बेटा और माता-पिता हैं। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और बैंक के सहकर्मी एमवाय अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

डंपर चालक लापता
हार्दिक 2016 से एमपी ग्रामीण बैंक में कार्यरत थे और सुबह बैंक के काम से घर से निकले थे। परिवार इस दुखद हादसे से गहरे सदमे में है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed