फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news drink and drive crime police combing operation gasht night

Indore News: एक ही रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 115 पकड़ाए, 1300 गुंडों की जांच की

Sun, 17 Nov 2024 06:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 17 Nov 2024 06:54 PM IST
सार

Indore News: शहर में पुलिस ने रातभर गश्त की, अलग अलग अपराधों में अपराधियों को पकड़ा गया। कई फरार आरोपी भी पकड़ाए। 
 

विज्ञापन
indore news drink and drive crime police combing operation gasht night
इंदौर में रातभर चलती रही गश्त। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर में पुलिस ने शनिवार रात को काम्बिंग गश्त चलाई। इस दौरान शहर में हर प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते 115 लोगों को पकड़ा और उनके कोर्ट चालान बनाए। सभी का दस से लेकर पंद्रह हजार का चालान बनाया गया।
विज्ञापन


वीकेंड पर लगातार गश्त कर रही पुलिस
पिछले कुछ समय से पुलिस लगातार वीकेंड पर शहर में कॉम्बिंग गश्त कर रही है। कल भी पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग लगाई थी। लगातार कार्रवाई के बाद भी शहर के लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने से बाज नहीं आ रहे है। अब हर वीकेंड पर 100 से अधिक गाड़ियां पकड़ी जा रही हैं। इसके अलावा 
विज्ञापन

पुलिस ने कल रात अलग अलग टीमें बनाकर 1298 गुंडों के घर दस्तक दी। इसमें से 583 के खिलाफ कार्रवाई की गई। राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक वाहन चोर पुलिस के हाथ लगा। 330 वारंट तामिल किए गए। जिसमें 116 गिरफ्तारी वारंट थे। अवैध रूप से शराब बेचते 12 लोगों को पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के प्रयास का फरार वारंटी भी पकड़ा गया
इसके अलावा पुलिस ने 125 बदमाशों को पकड़ा उनका डोजियर भरवाया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीमों ने रात भर में 67 नकबजन, 68 लुटेरे, 34 ड्रग्स पैडलरों और 40 जिलाबदर बदमाशों की तलाशी ली। इसके अलावा खजराना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक वारंटी भी पकड़ा गया है, उससे पूछताछ भी की जा रही है, उसे जेल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed