फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Donation boxes of Khajrana Ganesh of Indore opened, offerings worth more than one crore rupees wi

Indore News: इंदौर के खजराना गणेश की दानपेटियां खुली, एक करोड़ रुपये से अधिक का होगा चढ़ावा

Thu, 12 Dec 2024 12:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

तीन दिन में कुल 75 लाख रुपये दानपेटियों से निकल चुके है। जिन्हे मंदिर के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा कराए गए है। नोटों की गिनती तीन दिनों तक और चलेगी। दानपेटियों में एक करोड़ से अधिक की राशि मिलने की उम्मीद हैै।

विज्ञापन
Indore News: Donation boxes of Khajrana Ganesh of Indore opened, offerings worth more than one crore rupees wi
खजराना मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुल गई है और नोटों की गिनती मंदिर प्रबंधन समिति ने शुरू कर दी है। दान पेटियों में से विदेशी मुद्रा व सोने-चांदी के आभूषण भी निकल रहे है। जिनकी जांच कर लाॅकर में रखा जा रहा है, जबकि प्राप्त चढ़ावे को मंदिर के बैंक खाते में जमा किया जा रहा है। इस बार की गिनती में चढ़ावे  की राशि एक करोड़ रुपये से अधिक की होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

मंदिर की दानपेटियां खुली, नोटों की गिनती शुरू

खजराना मंदिर की दान पेटियां मंदिर प्रबंधन समिति ने खुलवाई है। 23 कर्मचारी नोटों की गिनती में जुटे है। दान पेटियों में से डाॅलर, सोने के अाभूषण अौर भगवान को भक्तों के द्वारा मनोकामना लिखी गई पर्चियां भी मिल रही है। 43 दान पेटियों में निकले नोटों की गड्डियां जमाने के साथ नोट गिनने की मशीन से गिनती भी हो रही है। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

 

तीन दिन में कुल 75 लाख रुपये दानपेटियों से निकल चुके है। जिन्हे मंदिर के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा कराए गए है। नोटों की गिनती तीन दिनों तक और चलेगी। दानपेटियों में एक करोड़ से अधिक की राशि मिलने की उम्मीद हैै। मंदिर की दानपेटियां तीन से चार माह में खोली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन



लोग दान राशि के अलावा गणपति बप्पा को मनोकामना पूर्ण होने की पर्चियां भी खिलते हैै। जिसमें नौकरी लगने, प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने, शादी होने, व्यापार में लाभ होने जैसी मनोकामना लिखी होती है। कई भक्त तो किसी बड़ी डील में भगवान को अपना पाटर्नर भी बना लेते है और फायदा होने पर तय प्रतिशत के हिसाब से राशि मंदिर में चढ़ा देते है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed