फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news dogs killed animal crime peta

Indore News: बेजुबान जानवरों पर चलाई छर्रे वाली बंदूक, एक डॉग की मौत

Sun, 28 Jul 2024 08:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 28 Jul 2024 08:26 PM IST
सार

आरोपी कई दिनों से जानवरों पर छर्रे वाली बंदूक चला रहा था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। 
 

विज्ञापन
indore news dogs killed animal crime peta
वीडियो में Dog को गोली मारता पंकज। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बेजुबान जानवरों पर छर्रे वाली बंदूक चलाकर उनकी जान लेने का मामला सामने आया है। आरोपी पहले भी कई बार इस तरह की घटना कर चुका है। इस बार उस पर केस दर्ज किया गया है और उसका वीडियो भी सामने आया है। इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके में यह घटना हुई। इंदौर पीपुल्स फॉर एनिमल्स टीम की प्रियांशु जैन ने बताया कि सिंगापुर टाउनशिप में पंकज बागेश्वर नाम के व्यक्ति द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को परेशान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वह इलाके के कुत्ते और उनके बच्चो को छर्रे वाली बंदूक मारकर घायल कर रहा है। उसने शनिवार शाम एक घंटे में 4 कुत्तों पर फायर कर उन्हें घायल कर दिया। जिसमें एक कुत्ते की मौत हो गई। जिसका पोस्टमॉर्टम छावनी पशु चिकित्सालय में कराया गया। इलाके में रहने वाले रहवासियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु ने रविवार को मामले में केस दर्ज कराया है। घटना शनिवार शाम की है। 
विज्ञापन


घिसटकर चल रहे डॉग की हत्या की
वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि जिस डॉग को पंकज ने गोली मारी वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। आसपास के लोग उसे रोक रहे हैं और उसने बंदूक से गोली मारकर डॉग की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed