फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news digital arrest police crime case cyber fraud

Indore News: पुलिसवाले को पुलिस बनकर धमकाया, बेटे को छोड़ने के लिए मांगे 50 हजार रुपए

Sun, 06 Oct 2024 03:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Oct 2024 03:11 PM IST
सार

डिजिटल अरेस्ट के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस अधिकारियों को फंसाने में भी नहीं डर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
indore news digital arrest police crime case cyber fraud
दाएं सुमित बुधौलिया और बाएं फर्जी पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

डिजिटल अरेस्ट के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पुलिस अधिकारियों को फंसाने में भी नहीं डरते हैं। इंदौर के ट्रैफिक सूबेदार को डिजिटल अरेस्ट के अपराधियों ने फंसाने की कोशिश की लेकिन जागरूकता की वजह से बच गए। उन्हें बेटे की गिरफ्तारी की बात से डराकर फ्रॉड में फंसाया जा रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के कॉल से बचने के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से भी अपील की है।
विज्ञापन


बेटे को फोन किया तो वह नहीं बचेगा
पश्चिम यातायात थाने के सूबेदार सुमित बुधौलिया को दो दिन पहले अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि एक लड़की से गलत हरकत करने के मामले में उनके बेटे की गिरफ्तारी हुई है। उन्हें बताया गया कि बेटे को कोर्ट में पेश करने के साथ उसे मीडिया के सामने ले जाएंगे। अगर इस बात से बचना है तो उन्हें 50 हजार रुपए देना होंगे। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने करीब तीन मिनट तक सुमित को डिजिटल अरेस्ट करके रखा। सुमित को कॉल करने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर उनके बेटे के नंबर पर कॉल किया तो वह उसे बचा नहीं पाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
हालांकि सुमित समझ गए थे कि उक्त कॉल फर्जी है और वे कॉल करने वाले के झांसे में नहीं आए। घटना के बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और इस तरह के कॉल से बचने के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed