फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news davv university student accident

Indore News: बस से गिरी यूनिवर्सिटी की छात्राएं, दो गंभीर, अचानक कार सामने आने से हुआ हादसा

Tue, 02 Apr 2024 09:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 02 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

इंदौर की डीएवीवी की छात्राएं घटना की शिकार हो गईं। अचानक कार सामने आने पर बस चालक ने ब्रेक लगा दिए थे। 
 

विज्ञापन
indore news davv university student accident
बस से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की डीएवीवी (देवी अहिल्या विश्व विद्यालय) की छात्राएं हादसे का शिकार हो गईं। छात्राएं सिटी बस में जा रहीं थी और अचानक बस के सामने कार आ गई। ड्राइवर ने ब्रेक लगाए तो छात्राएं बस से नीचे गिर गईं। एक छात्रा गंभीर है। 
विज्ञापन


भंवरकुआ इलाके में मंगलवार दोपहर को यह हादसा हुआ। घटना में चार छात्राएं सिटी बस से बाहर गिर गईं। सिटी बस के सामने कार आते ही ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए और बस के गेट पर खड़ी छात्राएं खुद को संभाल नहीं सकी। हादसा खंड़वा रोड स्थित डीएवीवी कैंपस के गेट के सामने ही हुआ। एक छात्रा का पैर बुरी तरह से जख्मी है वहीं दूसरी छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है। भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक घटना पांच नंबर रूट की बस से हुई है। दो छात्रा रिया और शीतल की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों ही मानवता नगर की रहने वाली हैं। एक छात्रा के पैर पर बस का पहिया चढ़ गया जबकि दूसरी छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है। दो अन्य छात्राएं भी घायल हैं। घायल छात्राओं को बस का कंडक्टर ही तुरंत पास के एप्पल अस्पताल में ले गया। पुलिस ने सिटी बस और कार को जब्त कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed