फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news crime story policemen fire himself

Indore News: पत्नी से बात करते करते एएसआई ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान हुई घटना

Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
सार

Indore News: घटना के दौरान वे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। परिवार के लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे इंदौर से रात में आलीराजपुर पहुंचे।
 

विज्ञापन
indore news crime story policemen fire himself
रविंद्र परमार - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आलीराजपुर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पुलिस बटालियन की 34वीं वाहिनी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रविंद्र परमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि एएसआई परमार अपनी ड्यूटी समाप्त कर कैंप पहुंचे थे और किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी उन्होंने खुद को गोली मार ली। रविंद्र परमार इंदौर के मरीमाता क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी के निवासी थे और जुलाई माह से आलीराजपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन


आलीराजपुर में ही थे वरिष्ठ अधिकारी
घटना के समय, इंदौर के डीआईजी निमिष अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आलीराजपुर में ही मौजूद थे। एएसआई परमार वरिष्ठ अधिकारी एडीजी डीजी सागर के फॉलो में ड्यूटी पर थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप लौटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान वे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। परिवार के लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे इंदौर से रात में आलीराजपुर पहुंचे। उनके परिवार में पत्नी और 26 साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने जानकारी दी है कि एएसआई परमार का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह इंदौर ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कारण
इंदौर डीआईजी निमिष अग्रवाल के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में प्रथम दृष्टया मर्ग कायम किया है और जांच जारी है। एएसआई परमार की उम्र 60 वर्ष थी और वे करीब दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed