{"_id":"661de4085e91552ba00f48d6","slug":"indore-news-crime-police-action-karan-singh-dhaliwal-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मूंछों पर ताव देकर पुलिस जवानों को पीटा, बाद में डीसीपी ने पकड़ा, जवानों को भी लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मूंछों पर ताव देकर पुलिस जवानों को पीटा, बाद में डीसीपी ने पकड़ा, जवानों को भी लगाई फटकार
Tue, 16 Apr 2024 08:05 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:05 AM IST
सार
आरोपी करण सिंह धालीवाल को द्वारकापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है, उस पर 6 आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस जवानों ने निकाला करण का जुलूस।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पुलिस जवान से मारपीट करने का आरोपी करण सिंह धालीवाल पकड़ा गया है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के आदेश के बाद तुरंत पुलिस टीम ने उसे खोजकर गिरफ्तार किया और उसी जगह पर जुलूस निकाला गया जहां पर उसने पुलिस जवान को पीटा था।
दरअसल खजराना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विकास शर्मा और सूबेदार ब्रजनार सिंह ने एक गाड़ी को रोका। इसमें गुंडा करण सिंह धालीवाल था जो शराब के नशे में था। पुलिस जवानों के द्वारा रोकने पर गुंडे ने मारपीट की और गालियां बकी। बाद में उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उस वक्त पुलिस जवान उसे थाने भी लाए थे लेकिन वह थाने से भाग निकला था। सोमवार को पुलिस ने उसे पकड़कर उसी जगह पर उसका जुलूस निकाला जहां उसने पुलिस जवानों से मारपीट की थी।
डीसीपी ने लगाई फटकार
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया रविवार शाम खजराना चौराहे पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल विकास शर्मा और सूबेदार ब्रजनार सिंह के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने वाले आरोपी करण सिंह धालीवाल को द्वारकापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 6 आपराधिक केस हैं। सभी प्रकरण मारपीट व गुंडागर्दी के हैं। शराब के नशे में गुंडा अपनी कार (एमपी 09 जेड आर 6002) से खजराना चौराहे पर आया था। यहां हूटर बजाकर सभी को परेशान कर रहा था। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल विकास शर्मा ने उसे हूटर बजाने से रोका तो वह कांस्टेबल से मारपीट करने लगा। ट्रैफिक सूबेदार ब्रजराज सिंह अजनार को गालियां दीं। रात में जैसे ही पता चला कि पुलिस वालों को खुलेआम धमका रहा गुंडा थाना परिसर से कार लेकर भाग गया तो डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने टीआई को फटकार लगाई। उन्होंने धरपकड़ में पूरे स्टाफ को लगा दिया। बाद में आरोपी को द्वारकापुरी से गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन
मंत्री के नाम का दबाव बनाया
आरोपी करण सिंह ने पकड़े जाने पर इंदौर के एक मंत्री का नाम लिया और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाया। बताया जा रहा है कि थाने से जब वह भागा था तब भी थाने में कई नेताओं ने फोन किए थे।