फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Controversy Over Wearing Dhoti in Mall, Youth Protest with Traditional Attire

Indore News: मॉल में धोती पहनने पर विवाद, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 27 Mar 2025 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Mar 2025 08:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के एक मॉल में धोती पहनने को लेकर विवाद हुआ, जिससे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय परिधानों के समर्थन में नारे लगाए। युवाओं ने धोती पहनकर मॉल में विरोध किया और भारतीय संस्कृति पर गर्व व्यक्त किया।

विज्ञापन
Indore News Controversy Over Wearing Dhoti in Mall, Youth Protest with Traditional Attire
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के फोटो। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के एक मॉल में धोती पहनने पर विवाद हुआ और बाद में बड़ी संख्या में युवा मॉल में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ये सभी युवा धोती पहने हुए थे और इन्होंने भारतीय परिधान पहनने के पक्ष में नारे भी लगाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है मामला
देवास के विजय सिंह ठाकुर नाम के जिम संचालक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इंदौर के एक मॉल में वह धोती पहनकर गए तो वहां के सुरक्षाकर्मियों ने उनसे विवाद किया। इसके बाद जब यह वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर भारतीय परिधानों के प्रति लोगों की भावनाएं उमड़ गईं। रविवार को विजय सिंह ठाकुर अपने दोस्तों के साथ मॉल गए थे। उन्होंने उस समय हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद कल बुधवार को फिर वे अपने दोस्तों के साथ मॉल में गए और धोती पहनकर पूरे मॉल में घूमे। उस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में युवा थे जो सभी धोती पहने हुए थे। सभी ने सोशल मीडिया के लिए खूब रील्स बनाई और कहा कि भारतीय परिधानों पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लाख से अधिक लोगों ने देखा
विजय सिंह ठाकुर का यह वीडियो दस लाख से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा है, कई लोगों ने शेयर किया है। विजय ने लिखा है कि हिन्दू हो तो यह वीडियो जरूर शेयर करो। इसे 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। 

मॉल प्रबंधन ने नहीं उठाया फोन
इस मामले में मॉल प्रबंधन से बातचीत करने के लिए कई बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। सोशल मीडिया पर भी मॉल प्रबंधन की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed