फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-congress-protests-against-bjp-ministers-for-insulting-army

Indore News: सेना का अपमान! कांग्रेस का बवाल, BJP नेताओं के पुतले फूंके

Sat, 17 May 2025 08:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 17 May 2025 08:48 PM IST
सार

Indore News: सेना को लेकर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। गांधी भवन में पुतला दहन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सेना का अपमान करने वाले मंत्रियों के खिलाफ कड़े प्रकरण दर्ज करने और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। 

विज्ञापन
indore-news-congress-protests-against-bjp-ministers-for-insulting-army
पुतले दहन किए गए। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

भाजपा नेताओं द्वारा भारतीय सेना के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। भाजपा के मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा सेना के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस ने गहरा विरोध जताया है।
विज्ञापन


इस मुद्दे को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने गांधी भवन, इंदौर स्थित पार्टी कार्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं पार्षद दल के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा के मंत्री विजय शाह एवं मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेना के अपमान को किसी भी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। साथ ही विवादित बयान देने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने जताई कड़ी नाराज़गी
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस प्रभारी अवनीश भार्गव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, देवेंद्र सिंह यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, जिला अध्यक्ष रीता डांगरे, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव एवं एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में भाजपा नेताओं के बयान की निंदा करते हुए इसे राष्ट्रविरोधी मानसिकता का परिचायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed