फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress named NOTA as its candidate in Indore, made it a theme song

Indore News: इंदौर में कांग्रेस ने बताया नोटा को अपना उम्मीदवार, बनाया थीम सांग

Tue, 07 May 2024 08:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 May 2024 08:08 PM IST
सार

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है, इसलिए इस बार मतदान वाले दिन बूथों पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैैठ पाएंगे,क्योकि उनके प्रवेश पत्र ही निर्वाचन आयोग बनाकर नहीं देगा।मतगणना स्थल नेहरु स्टेडियम पर कांग्रेस नेता नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन
Indore News: Congress named NOTA as its candidate in Indore, made it a theme song
कांग्रेस नोटा का कर रही प्रचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे अक्षय बम की नामवापसी के बाद कांग्रेस अब इंदौर के लोगों से नोट का वोट देने की अपील कर रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने एक थीम सांग भी सोशल मीडिया पर लांच किया। जिसके गीत के बोल है ’याद रहे हमको नोटा का बटन दबाना है।’

विज्ञापन


मंगलवार को गांधी भवन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कार्यकर्तागणों से कहा कि अब हमारा उम्मीदवार नोटा हैै। उसे ज्यादा से ज्यादा वोट देकर लोगों से अपील करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा से ज्यादा नोटा को वोट मिलेंगे तो देश में यह मैसेज जाएगा कि इंदौर में लोकतंत्र की हत्या हुई है।

विज्ञापन

नोटा को लेकर जारी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और कांग्रेस नेता इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वायरल कर रहे है। वीडियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राकेश सिंह यादव ने कहा कि इंदौर मेें भाजपा ने दबाव बनाकर कांग्रेस उम्मीदवार बने अक्षय बम का नामांकन वापस करवाया। उन्हें किस तरह भाजपा के विधायक और नेता निर्वाचन कार्यालय लेकर गए थे। यह पूरे देश ने देखा। अब इंदौर लोकसभा सीट कर कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर नोटा को वोट देेने की अपील करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर नहीं बैठ पाएंगे एजेंट

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया है, इसलिए इस बार मतदान वाले दिन बूथों पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैैठ पाएंगे,क्योकि उनके प्रवेश पत्र ही निर्वाचन आयोग बनाकर नहीं देगा। इसके अलावा मतगणना वाले दिन भी मतगणना स्थल नेहरु स्टेडियम पर कांग्रेस नेता नजर नहीं आएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed