फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news cm mohan yadav visit indore-dhar and statement in tiranga yatra

Indore News: कृष्ण पर्व और जानापाव कार्यक्रम में आएंगे सीएम, इंदौर और धार में होंगे कई बड़े आयोजन

Sat, 16 Aug 2025 08:03 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Aug 2025 08:03 AM IST
सार

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर व धार के दौरे पर हैं। वे अमझेरा में कृष्ण पर्व और जानापाव (महू) के कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को उज्जैन रवाना होंगे। 

विज्ञापन
indore news cm mohan yadav visit indore-dhar and statement in tiranga yatra
बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल हुए सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर व धार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 3:50 बजे इंदौर से धार के अमझेरा के लिए रवाना होंगे, जहां वे कृष्ण पर्व में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जानापाव (महू) के लिए रवाना होंगे और शाम 5:25 बजे वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जानापाव से उज्जैन के लिए प्रस्थान
जानापाव में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात भी करेंगे। उनकी यह बैठक आगामी योजनाओं और विकास कार्यों पर केंद्रित रहने की संभावना है।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में हुए थे शामिल
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए दौर में प्रवेश कर चुका है और अब अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी उल्लेख किया कि हमारी जांबाज सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत की शक्ति का परिचय कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र और राष्ट्र की शक्ति पर जोर
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और नागरिकों को लोकतंत्र और उसके प्रहरियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है और तिरंगे की आन, बान और शान पहले से कहीं अधिक बुलंद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed